Advertisement

Nepal Plane Crash: मलबे से निकाले गए 14 लोगों के शव, विमान हादसे में नहीं बच सकी किसी की जान

Nepal Plane Crash: नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए तारा एयरलाइन (Tara Airline) के विमान के मलबे से 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

Nepal Plane Crash: मलबे से निकाले गए 14 लोगों के शव, विमान हादसे में नहीं बच सकी किसी की जान

हादसे की जगह पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला प्लेन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नेपाल में हुए विमान हादसे (Nepal Plane Crash) के घटना स्थल का नेपाल की सेना ने पता लगा लिया है. घटना स्थल पर पाए गए प्लेन के मलबे से अभी तक 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. इन शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए काठमांडू ले जाया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ शवों का इतना बुरा हाल है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.

घटना स्थल के बारे में पुष्टि होते ही नेपाल पुलिस के इन्स्पेक्टर राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हेलिकॉप्टर से वहां पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि कुछ मृतकों के शव इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है. पुलिस उनके शवों के बचे हुए हिस्सों को इकट्ठा कर रही है.

यह भी पढ़ें- बिना बुलेट प्रूफ कार और कमांडो के घर से निकले थे मूसेवाला, पंजाब DGP बोले- गैंगवार में हुई हत्या

'हादसे में सभी 22 लोगों की मौत'
नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने फणीन्द्र मणि पोखरियाल ने कहा, 'हमें लगता है कि एयरक्राफ्ट में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. हमारी शुरुआती जांच के हिसाब से ऐसा लगता है कि इस हादसे में कोई बच नहीं पाया है. हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है.'

उन्होंने आगे बताया, 'लोगों के शव बरामद करने के लिए 15 जवानों को घटना स्थल पर उताया गया है. हादसा 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पहाड़ पर हुआ है. नेपाली सेना की इस टीम को 11,000 फीट की ऊंचाई पर उतारा गया है.'

यह भी पढ़ें- नेपाल की सेना ने खोज निकाली हादसे की जगह, बुरी तरह क्रैश हुआ विमान

काठमांडू भेजे जा रहे हैं लोगों के शव
मस्टैंग के मुख्य जिलाधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि हवाई मार्ग के साथ-साथ जमीन के रास्ते से भी टीमें घटना स्थल के लिए भेजी गई हैं. अभी तक कुल 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. इन लोगों के शवों को काठमांडू भेजा जाएगा, जहां पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा.

Tara Air के इस विमान में क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे. इन 22 लोगों में चार भारतीय भी शामिल थे. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि सुबह 10.07 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था. करीब 6 घंटे बाद शाम चार बजे विमान के मलबा मिलने की खबर सामने आई. 

यह भी पढ़ें- America Gun Culture: दो-चार नहीं बंदूकों का जखीरा रखते हैं अमेरिकी, होश उड़ा देंगी PHOTOS

प्लेन में सवार थे चार भारतीय
तारा एयर के एक प्रवक्ता ने बताया कि ट्विन इंजन वाले 9N-AET विमान ने पोखरा से सुबह करीब 10 बजे उड़ान भरी थी लेकिन 15 मिनट बाद ही उसका एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया. बताया गया कि इस हवाई जहाज में 4 भारतीय, 2 जर्मन और 13 नेपाली यात्रियों के अलावा चालक दल के तीन नेपाली सदस्य सवार थे. विमानन कंपनी ने यात्रियों की सूची जारी की है जिसमें भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में की गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement