Advertisement

पहली बार इंसान के खून में मिला Microplastic, जानें क्यों डराने वाला है यह शोध

मस्तिष्क, आंत, अजन्मे बच्चों के प्लेसेंटा और वयस्कों और शिशुओं के मल में भी माइक्रोप्लास्टिक्स पाए गए लेकिन रक्त में इन्हें पहली बार देखा गया है.

पहली बार इंसान के खून में मिला Microplastic, जानें क्यों डराने वाला है यह शोध
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  शोधकर्ताओं को पहली बार इंसानी खून में प्लास्टिक के टुकड़े मिले हैं. ये टुकड़े अति सूक्ष्म यानी माइक्रोप्लास्टिक (Microplastic In Human Blood) हैं. शोध के लिए नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने 22 स्वस्थ लोगों के खून के सैंपल लिए और पाया कि इनमें से  17 (77.2 प्रतिशत) के रक्त में माइक्रोप्लास्टिक था. रिसर्चर्स का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है और यह बेहद खतरनाक है. 

बता दें कि इससे पहले भी मस्तिष्क, आंत, अजन्मे बच्चों के प्लेसेंटा और वयस्कों और शिशुओं के मल में भी माइक्रोप्लास्टिक्स पाए गए लेकिन रक्त के नमूनों में इन्हें पहली बार देखा गया है. मामले को लेकर नीदरलैंड में व्रीजे यूनिवर्सिटिट एम्स्टर्डम में अध्ययन लेखक प्रोफेसर डिक वेथाक ने बताया, हमें अनुसंधान का विस्तार करना होगा और नमूना आकार, मूल्यांकन किए गए पॉलिमर की संख्या आदि में वृद्धि करनी होगी.

ये भी पढ़ें- रियल एस्टेट Developer Supertech हुआ दिवालिया घोषित, 25 हजार खरीदार हो सकते हैं प्रभावित 

जर्नल एनवायरनमेंट इंटरनेशनल में प्रकाशित इस अध्ययन में पांच प्रकार के प्लास्टिक - पॉलीमेथाइल मेथैक्रिलेट (पीएमएमए), पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी), पॉलीस्टाइनिन (पीएस), पॉलीइथाइलीन (पीई), और पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) के लिए परीक्षण किया गया. शोधकर्ताओं ने पाया कि रक्त के 50 प्रतिशत नमूनों में पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) था. नमूनों में यह सबसे प्रचलित प्लास्टिक प्रकार था.

जानकारी के अनुसार, पीईटी ड्रिंक्‍स की बोतलों में इस्‍तेमाल किया जाता है. इसके अलावा जांच के दौरान एक तिहाई लोगों में Polystyrene पाया गया जो फूड पैकेजिंग और अन्‍य प्रॉडक्‍ट में इस्‍तेमाल किया जाता है. एक चौथाई खून के नमूनों में Polyethylene पाया गया है जिससे प्‍लास्टिक के बैग बनाए जाते हैं. इस शोध के बारे में प्रफेसर डिक वेथाक ने कहा, 'हमारा शोध पहला संकेत है कि हमारे खून के अंदर पॉलिमर के पार्टिकल हैं. यह एक महत्वपूर्ण खोज है.' वैज्ञानिक अब इस शोध को और ज्‍यादा बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement