दुनिया
Pakistan की राजनीति में इन दिनों ऑडियो लीक का सिलसिला शुरू हो गया है. पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बाद अब मरियम नवाज का ऑडियो सामने आया है.
डीएनए हिंदी: नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का एक ऑडियो पाकिस्तान में वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में वह बार-बार मीडिया मैनेज करने की बात कर रही हैं. इस कथित लीक ऑडियो में पीएमएल-एन की नेता मरियम नवाज शरीफ को शामिल बताया जा रहा है. हालांकि, अब तक पार्टी या खुद मरियम की ओर से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
क्या है मरियम के लीक ऑडियो में?
अब तक मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरियम नवाज शरीफ यह कहते नजर आ रही हैं कि 'वह मीडिया को मैनेज कर रही हैं'. आगे वह कहती हैं कि 'मेरे हाथ क्यों बांधे जा रहे हैं?'
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पीएमएल-एन नेता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह सेक्रेटरी से मीडिया संबंधों की जानकारी के बारे में बात करना चाहती हैं. साथ ही, वह कहती हैं कि अगर उनके आदेशों को लागू नहीं किया गया तो वह इस मामले को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने उठाएंगी.
यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे थे 7 ग्रेनेड और बम, कठुआ में ढेर
कुछ दिन पहले जरदारी का ऑडियो आया था सामने
पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी और रियल एस्टेट टाइकून मलिक रियाज हुसैन के बीच एक कथित टेलीफोन बातचीत का एक अन्य लीक ऑडियो कुछ दिनों पहले सामने आया. मलिक ऑडियो में इमरान खान की ओर से जरदारी की पार्टी के साथ सुलह करने की इच्छा का जिक्र कर रहे थे.
हालांकि, जरदारी ऑडियो में कहते हैं कि यह अब मुमकिन नहीं है. पाकिस्तान में फिलहाल शहबाज शरीफ की सरकार जरदारी की पार्टी के समर्थन के साथ चल रही है. सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान भी एक्शन मोड में हैं और लगातार सरकार पर हमलावर हैं.
यह भी पढ़ें: Pakistan Audio Leak: बिजनेसैन के जरिए पीपीपी से दोस्ती के लिए पैगाम भिजवा रहे हैं इमरान खान?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.