Advertisement

इस शख्स ने दुनिया की सबसे छोटी कार से नाप लिया ब्रिटेन, हल्की इतनी कि एक हाथ से उठा लो

एलेक्स ने जिस कार से अपने सफर को पूरा किया उसे Peel P50 के नाम से जाना जाता है. इस कार में सिर्फ एक दरवाजा होता है.

इस शख्स ने दुनिया की सबसे छोटी कार से नाप लिया ब्रिटेन, हल्की इतनी कि एक हाथ से उठा लो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां 31 साल के एलेक्स (Alex) ने एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाया है. एलेक्स ने दुनिया की सबसे छोटी कार (World’s Smallest Car) में सवार होकर यूनाइटेड किंगडम को एक छोर से दूसरे छोर तक कवर किया. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कार इतनी छोटी और हल्की है कि इसे एक हाथ से भी उठाया जा सकता है.

तीन हफ्ते में पूरी हुई यात्रा

वहीं इस पूरी जर्नी में एलेक्स की कार की सबसे तेज स्पीड 23 mph.थी. बता दें कि गूगल मैप्स (Google Maps) के आधार पर इस जर्नी को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा 14 घंटे का समय लगता है लेकिन एलेक्स ने 1400 मील की इस यात्रा को 13 नवंबर को शुरू कर लगभग तीन हफ्ते बाद खत्म किया.    

क्या है कार की खासियत

एलेक्स ने जिस कार से अपने सफर को पूरा किया उसे Peel P50 के नाम से जाना जाता है. इस कार में सिर्फ एक दरवाजा होता है. Peel P50 का प्रोडक्शन 1962 में होता था. इसे 1962 से 1965 तक बनाया गया था और इसके बाद कार का प्रोडक्शन रोक दिया गया. कार का पेट्रोल मॉडल 2011 में मार्केट में आया था. 

बेहद चैलेंजिंग था रिकार्ड 

ये कार 137 cm लंबी और 99 cm चौड़ी है जबकि एलेक्स खुद 5 फीट 11 इंच लंबे हैं. इसका वजन इतना कम है कि इसे एक हाथ से भी उठाया जा सकता है. बावजूद इसके इतनी हल्की कार को उन्होंने तूफान के बीच भी चलाया. ऐसे में ये रिकार्ड बनाना अपने आप में एक चैलेंज था.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement