Advertisement

Winter Olympics 2022: Beijing के आसपास लॉकडाउन, 20 लाख लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर

बीजिंग में जून-2020 के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. NHC की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को बीजिंग में कोविड के 20 नए मामले सामने आए.

Winter Olympics 2022: Beijing के आसपास लॉकडाउन, 20 लाख लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीन में 4 फरवरी से विंटर ओलंपिक (Olympic Games Beijing 2022) शुरू होने वाले हैं. इसमें लगभग 5,000 से ज्यादा एथलीट, सपोर्ट स्टाफ और मीडिया के लोग शामिल हो सकते हैं. वहीं खेलों को कोरोनामुक्त कराने के लिए चीन ने बीजिंग के आसपास कई इलाकों में लॉकडाउन लागू कर दिया है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

दूसरी तरफ तमाम सावधानियां बरतने के बाद भी बीजिंग में जून-2020 के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. नेशनल हेल्थ कमीशन (NHC) की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को बीजिंग में कोविड के 20 नए मामले सामने आए. इनमें सबसे ज्यादा संक्रमित फेंगताई जिले में पाए गए हैं जिसके चलते वहां के अधिकारियों ने कई आवासीय परिसरों पर लॉकडाउन लागू कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Yemen में हूती विद्रोहियों के शिविरों में भर्ती किए गए 2,000 बच्चों की संघर्ष में मौत: UN रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, यहां अधिकारियों ने शहर के 20 लाख लोगों के टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ओलंपिक के आयोजन में लगे कर्मचारी संक्रमण के खतरे से बच सके, इसके लिए उन्हें बाकी जनता से अलग रखा जा रहा है. चीन ओलंपिक में शामिल होने वाले हजारों खिलाड़ियों और स्टाफ को विशालकाय बायो बबल के अंदर सील करने की तैयारी कर रहा है. कोरोना से लड़ने के लिए चीन ने 200 किलोमीटर का विशाल बायो बबल तैयार किया है. यह बायो बबल एथलीट्स, सपोर्ट स्टाफ, वालंटियर और मीडिया के लोगों के लिए तैयार किया गया है. साथ ही जो लोग इस बबल में एंट्री करेंगे, उन्हें वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होगा.

इसके अलावा आयोजन स्थल पर रोज 60,000 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है. बीते शनिवार आयोजकों को यहां खेलों से जुड़े 36 मामले मिले थे. 4 जनवरी को आयोजन स्थल सील होने के बाद से अब तक 100 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं. NHC के अनुसार, देश के अन्य स्थानों पर रविवार को 54 नए मामले सामने आए, हेंगझोऊ जिला नया हॉटस्पॉट बताया जा रहा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement