Advertisement

Britain में कार से 50 लोगों को कुचला, फुटबॉल विक्ट्री परेड में जुटे थे लोग, जानिए हादसे की पूरी जानकारी

Liverpool Premier League Parade Accident: ब्रिटिश पुलिस ने इस घटना के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फिलहाल घटना को आतंकी हमला मानने से इंकार कर दिया है. घायलों में से 27 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जिनमें 4 बच्चे भी हैं. अभी किसी के मरने की पुष्टि नहीं की गई है.

Latest News
Britain में कार से 50 लोगों को कुचला, फुटबॉल विक्ट्री परेड में जुटे थे लोग, जानिए हादसे की पूरी जानकारी

Liverpool में हादसे के बाद सड़कों पर जगह-जगह घायलों के सामान बिखरे हुए थे.

Add DNA as a Preferred Source

Liverpool Premier League Parade Accident: ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में सड़कों पर जश्न का माहौल सोमवार को बड़े हादसे में बदल गया. प्रीमियर लीग फुटबॉल ट्रॉफी की जीत का जश्न मना रहे हजारों फैंस की भीड़ में अचानक एक व्यक्ति तेज गति से कार लेकर घुस गया. इस हादसे में करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से करीब 27 को बेहद गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में 4 बच्चे भी हैं. इनमें से एक बच्चे और 1 व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. हालांकि अब तक किसी की मौत की पुष्टि लिवरपूल सिटी काउंसिल या ब्रिटिश पुलिस ने नहीं की है. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश पुलिस ने संदिग्ध कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल इसे आतंकी घटना नहीं मान रही है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति लिवरपूल का ही रहने वाला 53 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक है. हालांकि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसे आतंकी हमला बताए जाने वाली पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है, लेकिन पुलिस ने लोगों से अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचने की अपील की है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. सोशल मीडिया पर घटना के बाद के फोटोज भी वायरल हो गए हैं, जिनमें पुलिस की गाड़ियां और लोगों के बिखरे सामान बेहद खौफनाक माहौल पैदा कर रहे हैं.

छुट्टी का दिन होने से फुटबॉल विक्ट्री परेड में जुटी थी भारी भीड़
उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में फुटबॉल विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए हजारों लोग जुटे थे. स्प्रिंग बैंक हॉलीडे होने के कारण भीड़ जरूरत से ज्यादा थी. सभी लोग लिवरपूल क्लब की टीम का जश्न देखने आए थे, जो प्रीमियर लीग (Premier League Trophy) जीतने के बाद ओपन-टॉप बस में सड़क पर मार्च करने वाली थी. इसी दौरान एक कार बेहद तेज गति से आकर भीड़ पर चढ़ गई, जिससे दर्जनों लोग उसके नीचे कुचलकर घायल हो गए.

वीडियो में दिख रहा है शॉकिंग हादसा, चार लोग कार के नीचे से निकाले
मर्सीसाइड इलाके में हुए इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि जश्न मना रहे फैंस की तरफ कार तेजी से बढ़ी और उन्हें कुचलते हुए कुछ दूर जाकर रुक गई. कार के रुकते ही भीड़ गुस्से में उस पर टूट पड़ी. हालांकि पुलिस ने तत्काल कार को घेरकर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया. चार लोग कार के नीचे फंस गए थे, जिन्हें फायर फाइटर्स की टीम ने निकालकर स्ट्रेचर पर अस्पताल भेजा है.

पुलिस ने कही है ये बात
मर्सीसाइड पुलिस के टेंपरेरी डिप्टी चीफ कॉन्सटेबल जेन्नी सिम्स ने मीडिया से कहा,'हमारा मानना है कि यह महज एक हादसा था. हम फिलहाल इसका किसी से भी कोई रिलेशन नहीं जोड़कर चल रहे हैं. इसे आतंकी हमला नहीं माना जा रहा है. हालांकि हादसे की विस्तृत जा की जा रही है.' उन्होंने बताया कि भारी भीड़ के कारण पुलिस पहले ही अलर्ट पर थी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इस हादसे को लेकर शोक जताया है. उन्होंने इसे भयानक घटना बताते हुए कहा कि वे लगातार इसके बारे में जानकारी ले रहे हैं और मेरी पूरी सहानुभूति घायलों व उनके प्रभावित परिवारों के साथ है. लिवरपूल एफसी टीम ने भी एक्स पर हादसे को लेकर शोक जताया है. 

कोरोना के दौर में जीती थी इससे पहले लिवरपूल
लिवरपूल एफसी टीम आखिरी बार प्रीमियर लीग ट्रॉफी कोरोना महामारी के दौर में जीती थी. तब कोरोना से जुड़े नियम लागू होने के कारण टीम को ओपन-टॉप जश्न मनाने की इजाजत नहीं मिली थी. इसके चलते इस बार टीम के ट्रॉफी जीतने पर फैंस में बेहद जोश था और हर कोई इस जश्न का हिस्सा बनना चाहता था. इस कारण ही सोमवार को बहुत ज्यादा संख्या में लोग टीम के जश्न में पहुंचे थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement