Advertisement

Durban Flood में 306 लोगों की मौत, बह गए मकान, स्कूलों की इमारत ढही

दक्षिण अफ्रीका में डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नेटल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ में कम से कम 306 लोगों की मौत हुई है.

Latest News
Durban Flood में 306 लोगों की मौत, बह गए मकान, स्कूलों की इमारत ढही

बाढ़ में बड़े नुकसान की आशंका

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ अफ्रीका का डरबन शहर इन दिनों बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है. अब तक 306 लोगों के मारे जाने की सूचना है. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई परिवार लापता हैं. बाढ़ और लगातार बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान भी हुआ है. 

कई मकान ढहे, बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका
अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण प्रांत में त्रासदी की स्थिति है. मकान ढह रहे हैं, कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई महत्वपूर्ण सड़कें बह गई हैं. इथेक्विनी के मेयर मैक्योलोसी कुंडा ने बताया कि डरबन और आसपास के इथेक्विनी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में करीब 5.2 करोड़ डॉलर के नुकसान का अनुमान है.

पढ़ें: पीएम पद गंवाने के बाद भी Imran Khan के तेवर बरकरार, विपक्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट को खूब सुनाया

120 स्कूलों को भी हुआ नुकसान
कम से कम 120 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे 2.6 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है. इन कारणों से प्रशासन ने प्रांत में स्कूलों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है. शिक्षा मंत्री एंजी मोशेगा ने बताया कि बाढ़ में विभिन्न स्कूलों के कम से कम 18 छात्र और एक शिक्षक की मौत हुई है.

प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग
उन्होंने आज एक बयान में कहा, ‘यह त्रासदी है और इससे भयंकर नुकसान हुआ है. चिंता की बात यह है कि बारिश अभी जारी रहने और पहले से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और बुरी होने की आशंका है.’ दक्षिण अफ्रीका की मीडिया में आई खबरों के अनुसार, प्रशासनिक मदद की कमी को लेकर डरबन के रिजर्ववायर हिल्स में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने स्टेनगन का उपयोग किया है. राहत और कामों में सहायता के लिए ‘साऊथ अफ्रीकन नेशनल डिफेंस फोर्स’ को तैनात किया गया है.

पढ़ें: Hottest Place in the world: पाकिस्तान का जकोबाबाद क्यों है दुनिया का सबसे गर्म स्थान?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement