Advertisement

Ketanji Brown Jackson बन सकती हैं अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज

केतनजी ब्राउन जैक्सन को 2013 में संघीय पीठ में नियुक्त किया गया था. पिछले साल उन्हें डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में पदोन्नत किया गया था.

Latest News
Ketanji Brown Jackson बन सकती हैं अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज

ketan ji

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः राष्ट्रपति जो बाइडेन केतनजी ब्राउन जैक्सन को अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय में पहली अश्वेत महिला के रूप में चुनने वाले हैं. जैक्सन को 2013 में संघीय पीठ में नियुक्त किया गया था. पिछले साल उन्हें तीन रिपब्लिकन सीनेटरों द्वारा समर्थित कर डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में पदोन्नत किया गया. यह सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए एक मंच के रूप में देखा जाता है. सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज स्टीफन ब्रेयर रिटायर होने वाले हैं. 

बाइडन ने अश्वेत लोगों के लिए किया था वादा
बाइडन ने चुनाव जीतने से पहले ही प्रेसिडेंशियल कैंपेन में अश्वेत लोगों के समर्थन का वादा किया था. उन्होंने वादा किया था कि राष्ट्रपति बनने के बाद वे हाई कोर्ट में परमानेंट पोस्ट के लिए अश्वेत महिला को नॉमिनेट करेंगे. बाइडन ने कहा था कि वह जस्टिस ब्रेयर की विरासत को संभालने के काबिल नॉमिनी सिलेक्ट करेंगे.

Russia Ukraine War: पुतिन ने यूक्रेनी सेना को विद्रोह के लिए भड़काया, कहा- मेरी लड़ाई आतंकियों से

व्हाइट हाउस के अधिकारियों को उम्मीद है कि मंगलवार को बाइडन के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन से पहले कुछ सकारात्मक समाचार सुनने को मिलेंगे. पिछले सप्ताह जारी एक सीबीएस पोल के अनुसार, अश्वेत अमेरिकी बाइडन के सबसे मजबूत समर्थकों में से हैं. 

Russia Ukraine War: EU का बड़ा फैसला, बातचीत पर माने पुतिन, जानें दिन भर की बड़ी हलचल

ये हैं उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज स्टीफन ब्रेयर की जगह लेने वाले उम्मीदवारों में केतनजी ब्राउन जैक्सन, यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स जज और कैलिफोर्निया सुप्रीम कोर्ट के लियोनड्रा क्रूगर के नाम शामिल है. उम्मीदवारों की सूची में सबसे आगे केतनजी ब्राउन जैक्सन हैं. बाइडन को चुनाव जिताने में अश्वेत अमेरिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है. अब देखना होगा बाइडन किस उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement