Advertisement

PM मोदी का त्रिपुरा और मेघालय CM को पत्र, PM ने मणिपुर के राज्यपाल को भी लिखा पत्र, PM ने पूर्वोत्तर में समावेशी विकास पर जोर दिया | रॉकी और राहुल को गिरफ्तार किया, लॉरेंस गैंग के शूटर के साथ मुठभेड़ | दिल्ली में आतंकियों की तस्वीर लगाई गई, आतंकी मोहम्मद रेहान की पुलिस को तलाश | 26 जनवरी से पहले आतंकी हमले का अलर्ट-सूत्र, आतंकी निशाने पर देश के बड़े मंदिर- सूत्र, सीक्रेट कोड 26-26 रखा गया- सूत्र, आतंकियों के कोड नेम का खुलासा- सूत्र | मास्टरमाइंड शारिक साठा की संपत्ति कुर्क, संभल हिंसा: मास्टरमाइंड शारिक साठा पर एक्शन, कोर्ट का पुलिस को संपत्ति जब्त करने का आदेश, संभल- शारिक साठा की संपत्ति की कुर्की शुरू, शारिक साठा के घर भारी संख्या में पुलिस मौजूद, सरेंडर न करने पर शारिक साठा के घर कुर्की

Kazakhstan Unrest: सड़कों पर बवाल, हिंसा में 48 की मौत, गृहयुद्ध जैसे हालात, रूस ने भेजी सेना

कजाकिस्तान में इस वक्त गृहयुद्ध जैसे हालात हैं. अब तक हुई हिंसा में 48 लोगों के मारे जाने की सूचना है. देश में आगजनी की भी घटनाएं हुई हैं. 

Kazakhstan Unrest: सड़कों पर बवाल, हिंसा में 48 की मौत, गृहयुद्ध जैसे हालात, रूस ने भेजी सेना
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तेल संपदा से भरपूर एशियाई देश कजाकिस्तान में हिंसा और आगजनी की कई घटनाएं हुई हैं. देश में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं. प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों की गला काटकर हत्या कर दी है. दूसरी ओर पुलिसकर्मियों ने भी गोलियां चलाई हैं. अब तक की हिंसा में 48 लोगों के मारे जाने की खबर है. बिगड़ते हालात के बीच रूस ने अपनी सेना देश में भेजी है. राष्ट्रपति ने बिना चेतावनी दिए गोली चलाने की अनुमति दे दी है.

दर्जनों प्रदर्शनकारियों को मारी गई गोली 
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां बरसाई हैं. दोनों तरफ की हिंसा में 18 पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है. मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है.  

पढ़ें: हल्का नहीं है, लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं और जान भी गंवा रहे हैं: WHO प्रमुख

सरकार ने दिया इस्तीफा, बिल्डिगों में आगजनी 
जारी हिंसा और बिगड़ते हालात के बाद सरकार ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं प्रदर्शन के मुख्य केंद्र अलमाती में लोग सड़कों पर उतर गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी बिल्डिंग को आग के हवाले कर दिया है. इनमें मेयर का दफ्तर भी शामिल है. बताया जा रहा है कि हिंसा की एक घटना में एक पुलिसकर्मी का बेरहमी से सिर कलम किया गया है. 

पढ़ें: 'अगला नंबर मोदी का है' कहने वाला Imran Khan का करीबी निकला रेपिस्ट, जाना होगा जेल

सोवियत संघ से अलग होकर बना कजाखस्तान
तीन दशक पहले सोवियत संघ से आजाद होकर स्वतंत्र देश के तौर पर कजाकिस्तान अस्तित्व में आया. मध्य एशियाई देश अब तक के सबसे भीषण विरोध-प्रदर्शनों का सामना कर रहा है. एलपीजी ईंधन की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि को लेकर रविवार को प्रदर्शन शुरू हुए.देश के पश्चिम में शुरू हुआ प्रदर्शन अलमाती और राजधानी नूर-सुल्तान तक फैल गया. रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार, हजारों लोग कथित रूप से डंडे और ढाल लेकर सड़कों पर उतर आए हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement