Advertisement

Japan: 'स्कूल में चोटी बनाकर नहीं आ सकती छात्राएं', हैरान करने वाली है वजह

जापान के स्कूलों में पहले भी ऐसा हैरान करने वाले नियम बनाए जाते रहे हैं. अब इस नियम को लेकर काफी विरोध हो रहा है.

Japan: 'स्कूल में चोटी बनाकर नहीं आ सकती छात्राएं', हैरान करने वाली है वजह

School Girl with Ponytail

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते दिनों भारत के कर्नाटक में ड्रेस कोड का मामला काफी सुर्खियों में रहा.यहां कॉलेज में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने से विवाद हो गया था. मगर अब जापान से ड्रेस कोड को लेकर जो खबर आई है, वो काफी हैरान करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के प्राइवेट स्कूलों में छात्राओं के पोनीटेल(चोटी) बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

अब आप सोचेंगे कि छात्राओं के चोटी बनाकर आने में क्या समस्या हो सकती है? तो जापानी स्कूलों ने इसके पीछे जो वजह बताई है, वह भी दंग करने वाली है. जापानी स्कूलों का कहना है कि छात्राओं की गर्दन का पिछला हिस्सा छात्रों को यौन रूप से उत्तेजित कर सकता है.

ये भी पढ़ें- शख्स ने 50 करोड़ की लागत से बनाया आलीशान महल, किचन की Photo देख लोग करने लगे 'थू-थू'

इस पर छात्राओं और उनके अभिभावकों ने काफी नाराजगी भी जाहिर की है. इसके बावजूद भी फिलहाल इस नियम को हटाया नहीं गया है. वैसे यह पहली बार नहीं है, जापान में अक्सर ऐसे अजीबो-गरीब नियम पहले भी बनाए जाते रहे हैं. कुछ ही समय पहले छात्रों को स्कूल में केवल सफेद अंडरवियर पहनकर आने का नियम बनाया गया था, ताकि उसकी झलक ड्रेस से बाहर न दिखे.

इससे पहले बच्चों के मोजे के रंग, स्कर्ट की लंबाई और यहां तक कि उनकी भौहों के आकार पर भी प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं. जापानी स्कूलों में छात्रों के हेयर डाई कराने पर भी रोक है. 

ये भी पढ़ें-   Viral: कौन हैं मेजर गौरव चौधरी, क्यों हैं चर्चा में?

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement