Advertisement

PM Modi Japan Visit: टोक्यो में बोले मोदी, 'जापान से बुद्ध, बौद्ध, ध्यान, ज्ञान का संबंध'

Modi Quad Meeting: क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे पीएम ने कहा कि देशों के बीच आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंध हैं.

PM Modi Japan Visit: टोक्यो में बोले मोदी, 'जापान से बुद्ध, बौद्ध, ध्यान, ज्ञान का संबंध'

पीएम नरेंद्र मोदी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को जापान (Japan) की राजधानी टोक्यों में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है. पीएम मोदी ने कहा कि जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का, बौद्ध का,  ज्ञान का और ध्यान का है. प्रधानमंत्री ने कहा कि विवेकानंद जी जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे उससे पहले वो जापान आए थे.

जापान को बताया पुराना दोस्त
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, 'भारत और जापान  प्राकृतिक भागीदार (Natural Partners) हैं. जापान में उनके मन मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ा हुआ था. पीएम मोदी ने जापान के लोगों की देशभक्ति, जापान के लोगों का आत्मविश्वास, स्वच्छता के लिए जापान के लोगों की जागरूकता की खुलकर प्रशंसा की. 

पीएम मोदी ने कहा, 'जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है. जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बौद्ध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है.'

 


भारतीय संस्कृति की तारीफ कर कही बड़ी बात 
प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'मैं जब भी जापान आता हूं तो मुझे यहां के लोगों का बेहद प्यार मिलता है. आप में से कुछ लोग जापान में वर्षों से रह रहे हैं और इस देश की संस्कृति को अपनाया है.  फिर भी, भारतीय संस्कृति और भाषा के प्रति समर्पण लगातार बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Pm Modi In Japan: भारतीयों ने किया भव्य स्वागत, लगाए मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे

जापान के लिए भारत एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन
पीएम मोदी ने कहा कि आस्था हो या एडवेंचर, जापान के लिए तो भारत एक स्वाभाविक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. इसलिए भारत चलो, भारत देखो, भारत से जुड़ों, इस संकल्प के लिए मैं जापान के हर भारतीय से आग्रह करूंगा कि वो उससे जुड़े. आपने अपनी स्किल्स से, अपने टैलेंट से अपनी एंटरप्रेन्योरशिप से जापान की इस महान धरती को मंत्रमुग्ध किया है. उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा कि उनको भारतीयता के रंगों और भारत की संभावनाओं से भी जापान को लगातार परिचित कराना है. मुझे विश्वास है कि आपके सार्थक प्रयासों से भारत-जापान की दोस्ती को नई बुलंदी मिले.

यह भी पढ़ें: Modi in Japan: पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे जापान, भारतीय नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement