Advertisement

Israel-Hamas War: इजरायल को Donald Trump का नया फरमान, कहा- हमास के साथ भी करो 60 दिन का Gaza Ceasefire

Israel-Hamas War: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर कराने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने Hamas को भी अपना 'फाइनल प्रपोजल' दिया है ताकि गाजा में शांति बन सके.

Latest News
Israel-Hamas War: इजरायल को Donald Trump का नया फरमान, कहा- हमास के साथ भी करो 60 दिन का Gaza Ceasefire

Gaza में Israel-Hamas War के कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

Israel-Hamas War: शांति का नोबेल पुरस्कार पाने की आस लगा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अब इजरायल-हमास के बीच संघर्ष विराम की तैयारी शुरू कर दी है. ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर (Iran-Israel Ceasefire) करा चुके ट्रंप ने इजरायल को 60 दिन के गाजा सीजफायर का निर्देश दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा,'इजरायल 60 दिन के गाजा सीजफायर (Gaza Ceasefire) की शर्तें फाइनल करने के लिए तैयार हो गया है. इस दौरान (सीजफायर में) हम सभी पक्षों के साथ मिलकर इस युद्ध को खत्म कराने पर काम करेंगे.' ट्रंप ने ईरान समर्थित हमास आतंकियों को भी अपना 'फाइनल प्रपोजल' भेज दिया है और उनसे इस पर सहमत होने की अपील की है. यह फाइनल प्रपोजल गाजा में इजरायल के साथ 60 दिन के सीजफायर की शर्तों को लेकर है. हमास को मनाने के लिए ट्रंप की तरफ से कतर और मिस्र के अधिकारी मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमास ने ट्रंप के प्रस्ताव पर क्या रुख दिखाया है.

ट्रंप ने कहा- इजरायल के साथ हो गई है बात
ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,'इजरायल के साथ गाजा को लेकर मेरे प्रतिनिधियों की लंबी और सार्थक वार्ता हुई है. इजरायल गाजा में 60 दिन के सीजफायर की शर्तों पर सहमत हो गया है. इस दौरान हम सभी पक्षों के साथ मिलकर इस युद्ध को खत्म कराने पर काम करेंगे. उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी तरफ से प्रतिनिधि के तौर पर इजरायल के साथ मीटिंग में कौन-कौन अधिकारी शामिल हुए हैं, लेकिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, यूएस विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के विशेष राजदूत स्टीव व्टिकॉफ की मीटिंग इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के सीनियर एडवाइजर रॉन डेरमेर के साथ पहले से ही तय थी. ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप उनकी ही बात कर रहे हैं. ट्रंप ने यह भी कहा है कि इजरायल के साथ बातचीत के बाद अब कतर और मिस्र के प्रतिनिधि हमारी तरफ से हमास (Hamas) को यह 'फाइनल प्रपोजल' सौंपेंगे. ट्रंप ने कहा,'मुझे उम्मीत है कि मिडिल ईस्ट के भले के लिए हमास इस डील को स्वीकार करेगा, क्योंकि इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता, केवल खराब ही हो सकता है. इस मुद्दे पर गौर करने के लिए आपका धन्यवाद.'

अगले सप्ताह हो जाएगा सीजफायर
ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद है इजरायल और हमास आतंकियों के बीच गाजा में समझौता अगले सप्ताह हो जाएगा, जिसमें सीजफायर के साथ ही बंधकों की रिहाई का प्रस्ताव भी शामिल है. ट्रंप इससे पहले सोमवार को बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में मुलाकात करने वाले हैं.

हमास ने दिए थे बंधकों की रिहाई के संकेत
हमास ने भी इससे पहले गाजा में बाकी बचे इजरायली बंधकों की रिहाई के संकेत दिए थे. हमास ने कहा था कि यदि युद्ध खत्म करने के लिए कोई डील होती है तो वह बंधकों को रिहा कर देगा. हालांकि इजरायल ने कहा था कि युद्ध एक ही शर्त पर खत्म हो सकता है, यदि हमास अपने हथियार छोड़कर संगठन को खत्म कर दे. हमास ने अपने हथियार छोड़ने से इंकार कर दिया था. गाजा में तब से जबरदस्त युद्ध छिड़ा हुआ है, जब 7 अक्टूबर, 2023 को हमास आतंकियों ने इजरायल में घुसकर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 251 लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे. इसके बाद इजरायल ने गाजा पर भीषण बमबारी लगातार की है, जिसमें हमास के बहुत सारे शीर्ष नेता मारे गए हैं. हमास ने गाजा में शांति के लिए बहुत सारे इजरायली नागरिकों को रिहा भी किया था, लेकिन इजरायल ने अपने एक भी नागरिक के बंधक बने रहने तक युद्ध रोकने से इंकार कर दिया था. अब अमेरिका की तरफ से 60 दिन के सीजफायर प्रस्ताव पर दोनों पक्षों ने सहमति के संकेत दिए हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement