Advertisement

Iran-Israel War: ईरान का इजरायल पर 100 ड्रोन्स से पलटवार, ईरानी सेना के दो जनरल और वैज्ञानिक की मौत, पढ़ें 5 पॉइंट्स में अपडेट

Iran-Israel War: इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें ईरान की आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ और रेवॉल्यूशनरी गार्ड का सीनियर कमांडर मारा गया है. इसके अलावा ईरानी के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई के एडवाइजर वैज्ञानिक की भी मौत हुई है. ईरान ने इसके बाद इजरायल

Latest News
Iran-Israel War: ईरान का इजरायल पर 100 ड्रोन्स से पलटवार, ईरानी सेना के दो जनरल और वैज्ञानिक की मौत, पढ़ें 5 पॉइंट्स में अपडेट

Iran-Israel War: इजरायली सेना के हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में जगह-जगह विस्फोट सुने गए हैं.

Add DNA as a Preferred Source

Iran-Israel War: इजरायल सेना के अटैक के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है. इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने इजरायल पर हमले के लिए 100 ड्रोन्स भेजे हैं, जिन्हें मार गिराने का प्रयास किया जा रहा है. ईरान ने यह हमला अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई के उस बयान के तत्काल बाद किया है, जिसमें खामेनई ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजरायली सेना के हमले के बाद उसे इसका परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी. IDF ने शुक्रवार सुबह ईरान में कई जगह मिसाइल अटैक किए थे, जिसमें ईरानी आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बाघेरी और सीनियर रेवॉल्यूशनरी गार्ड कमांडर गुलाम अली राशिद के साथ ही खामेनई के सीनियर एडवाइजर वैज्ञानिक की मौत हो गई है. इजरायल ने इस हमले की खुद जानकारी देते हुए बताया था कि ईरान के परमाणु संवर्धन ठिकानों के साथ ही बैलेस्टिक मिसाइल प्रोग्राम और परमाणु बम बनाने में मदद दे रहे वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया है. इसके बाद ईरान और इजरायल ने अपने-अपने एयर स्पेस बंद कर दिए हैं. साथ ही इजरायल ने अपने यहां इमरजेंसी घोषित कर दी है.

आइए 5 पॉइंट्स में आपको इजरायल-ईरान युद्ध (Israel-Iran War) के ताजा अपडेट्स बताते हैं-

1. ईरान के हमले को लेकर इजरायली सेना ने दी ये जानकारी
इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफरिन ने बताया कि ईरान ने इजरायल पर हमले के लिए 100 UAV रवाना किए हैं. हम इन सभी को इंटरसेप्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. इजरायल ने ईरान को इसका परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी है. 

यह भी पढ़ें- Israel-Iran War: इजरायल ने किया ईरान पर हमला, तेल अबीब ने घोषित की इमरजेंसी, 5 पॉइंट्स में जानें अब तक की बात

2. इजरायल ने 200 फाइटर जेट से किया था हमला
इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफरिन ने यह भी बताया कि इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर 200 फाइटर जेट से हमला किया था. इस दौरान ईरान में 100 टारगेट को निशाना बनाया गया है. इनमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए यूरेनियम संवर्धन करने वाली यूनिट्स, उसके लिए परमाणु हथियार ले जाने वाली बैलेस्टिक मिसाइल बनाने से जुड़ीं यूनिट्स और उसके प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों के ठिकाने शामिल हैं.

3. इजरायली हमले में मारे गए ईरान के ये शीर्ष लोग
इजरायल के हमले में ईरान की आर्म्ड फोर्स फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी, ईरान की एलीट रेवॉल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ जनरल हुसैन सालामी और रेवॉल्यूशनरी गार्ड्स के सीनियर कमांडर गुलाम अली राशिद की मौत हुई है. इसके अलावा ईरानी सेना के कई अन्य शीर्ष अफसर भी मारे गए हैं. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व सचिव और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई के सीनियर एडवाइजर अली शामखानी की मौत भी इजरायली हमले में होने का दावा ईरानी मीडिया ने किया है. ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों Fereydoun Abbasi-Davani और Mohammad Mehdi Tehranchi के भी हमले में मरने का दावा किया गया है. ये दोनों वैज्ञानिक ही ईरान का परमाणु बम तैयार कर रहे थे. ईरान की इमरजेंसी कमांड के कमांडर की भी मौत का दावा किया गाय है. 

यह भी पढ़ें- Israel-Iran War के बीच फंसे भारत से उड़े विमान, दर्जनों फ्लाइट्स की गई डायवर्ट, Delhi Airport पर भी हुआ असर

4. ईरान ने ली इजरायल से बदला लेने की कसम
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई ने इजरायली हमले के बाद कहा कि ईरान इसका तगड़ा जवाब देने की कसम खाता है. उन्होंने कहा कि यहूदी देश को इस हमे के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जिसमें ईरान के दो सीनियर मिलिट्री कमांडर और टॉप परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं. खामेनई ने कहा कि इस अपराध के साथ ही जियोनिस्ट सत्ता ने अपने लिए एक बेहद कड़वे और दर्दभरे भविष्य की तैयारी कर ली है और यह उसे अवश्य मिलेगा.

5. भारत ने की ईरान-इजरायल से शांति रखने की अपील
भारत ने ईरान और इजरायल से आपसी टकराव टालने  और शांति रखने की अपील की है. विदेश मंत्रालय ने कहा,'हम ईरान और इजरायल के बीच ताजा घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं और बदलते हालात पर बारीक नजर रख रहे हैं. दोनों देशों को किसी भी तरह का तनाव बढ़ाने वाले कदम से बचना चाहिए. हम दोनों देशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं और अपने सभी नागरिकों से सुरक्षित स्थान तलाशकर रहने और स्थानीय सुरक्षा परामर्श का पालन करने की सलाह देते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement