Advertisement

Iran Hijab Controversy: ईरान की महिलाओं पर हिजाब थोपने वाले नेता की बेटी ने अपनी शादी में पहनी स्लीवलेस-स्ट्रैपलेस ड्रेस, बवाल मच गया

Iran Hijab Controversy: ईरान में एक बार फिर हिजाब विवाद ने तूल पकड़ लिया है. सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाली ईरान की कट्टरपंथी इस्लामी सरकार हिजाब विवाद में फंसती नजर आ रही है. इस विवाद का जन्म हुआ है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से.

Latest News
Iran Hijab Controversy: ईरान की महिलाओं पर हिजाब थोपने वाले नेता की बेटी ने अपनी शादी में पहनी स्लीवलेस-स्ट्रैपलेस ड्रेस, बवाल मच गया

iran hijab controversy

Add DNA as a Preferred Source

Iran Hijab Controversy: ईरान में एक बार फिर हिजाब विवाद ने तूल पकड़ लिया है. सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाली ईरान की कट्टरपंथी इस्लामी सरकार हिजाब विवाद में फंसती नजर आ रही है. इस विवाद का जन्म हुआ है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से. यह वायरल वीडियो खामेनेई के एक करीबी सहयोगी की बेटी की शादी की है.

इस वीडियो में दुल्हन ऐसे कपड़े पहने हुए नजर आ रही है, जिसकी ईरान के अंदर पहनने की इजाजत नहीं है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो 

इस वायरल वीडियो में आयातुल्लाह अली खामेनेई के शीर्ष सलाहकार और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व सचिव अली शमखानी नजर आ रहे हैं. इसमें शमखानी को अपनी बेटी फतेमेह को एक होटल में ले जाते हुए देखा जा रहा है, जो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. फतेमेह ने नेकलेस गाउन पहन रखा है और वह मेहमानों का अभिवादन करते हुए अंदर आती नजर आ रही हैं.  

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं सतीश जारकीहोली! CM सिद्धारमैया के बेटे ने किया बड़ा इशारा

ईरान में सिर नहीं ढंकने को लेकर सजा 

बता दें कि ईरान में महिलाओं के लिए सिर को नहीं ढंकना असामान्य बात है और यहां हिजाब अनिवार्य है. ईरान में दशकों से शालीनता के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता रहा है. हालांकि अब शमखानी की बेटी की शादी में दुल्हन की मां और पत्नी ने जो कपड़े पहने वो भी इस सवाल को जन्म दे रहे हैं कि क्या ईरान के नियम केवल आम लोगों के लिए हैं? या क्या यह नियम बड़े लोगों पर नहीं लागू होते हैं? 

बढ़ता नजर आ रहा विवाद 

बता दें कि खामेनेई के करीबी सहयोगी की बेटी की शादी का ये वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है, आलोचकों ने खामेनेई शासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है. शमखानी ईरान के सबसे वरिष्ठ रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों में से एक हैं, जो ख़ामेनेई के बहुत ही विश्वासपात्र हैं. शमखानी ने महिलाओं और लड़कियों पर सख्त इस्लामी नियम लागू करने की वकालत की है, इसके अलावा प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई का आदेश दिया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
  

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement