Advertisement

भारत के गलती से गिरे मिसाइल पर स्पष्टीकरण के बाद भी Pakistan ने उगला जहर, लगाए झूठे आरोप

पाकिस्तानी क्षेत्र में गलती से गिरे भारतीय मिसाइल पर पाकिस्तान ने जहर उगला है. भारत की ओर से स्पष्टीकरण जारी करने के बाद भी आरोप लगाए जा रहा है.

Latest News
भारत के गलती से गिरे मिसाइल पर स्पष्टीकरण के बाद भी Pakistan ने उगला जहर, लगाए झूठे आरोप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत ने पाकिस्तानी क्षेत्र में मिसाइल गिरने पर स्पष्टीकरण दे दिया है. भारत ने कोर्ट ऑफ इनक्वॉयरी बिठा दी है और कहा है कि मिसाइल गलती से उस ओर दागा गया था. हालांकि पाकिस्तान इस मुद्दे पर भी बाज नहीं आ रहा है और भारत के खिलाफ माहौल बनाने और झूठे आरोप लगाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है. 

भारत पर पाक ने दागे कई सवाल 
पाकिस्तान ने गलती से आकर गिरे भारत के मिसाइल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान ने इस घटना की संयुक्त जांच की मांग भी की है. साथ ही भारत से यह भी पूछा है कि उसकी जमीन पर गिरने वाली मिसाइल कौन सी थी और क्या वह सेल्फ डिस्ट्रक्शन तकनीक से लैस थी? भारत ने बताया था कि एक मिसाइल तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गई थी.

पढ़ें:  PM Imran Khan ने विपक्ष को धमकाया, कहा- एक इनस्विंग यॉर्कर में 3 विकेट ले लूंगा

कार्रवाई की भी दी धमकी
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने भारत की मिसाइल लॉन्चिंग पर कई सवाल दागे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस गंभीर मामले पर भारतीय अधिकारियों ने एक सामान्य स्पष्टीकरण दिया है. इतने बड़े मामले पर ऐसा करना संतोषजनक नहीं माना जा सकता है. पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति संपन्न होने का धौंस जमाते हुए पूछा कि दोनों देश परमाणु ताकत से लैस हैं. अगर हमने आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई की होती तो क्या होता?

भारत से मिसाइल की जानकारी मांग रहा पाक
पाकिस्तान ने कहा कि भारत को एक्सीडेंटल मिसाइल लॉन्चिंग और इस घटना को लेकर डिटेल साझा करना चाहिए. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विशेष परिस्थितियों को रोकने के लिए उपायों और प्रक्रियाओं की व्याख्या करनी चाहिए. भारत को पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरी मिसाइल कौन सी थी और विशिष्टताओं की डिटेल साझा करना होगा.

पढ़ें: Exclusive Interview: '8 साल से रूसियों पर बम बरसाए जा रहे थे तब किसी को दर्द नहीं हुआ'

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement