Advertisement

Pakistan Politics: इमरान बोले, 'भारत कर देगा पाक के टुकड़े...' भड़के शहबाज ने कहा-'अयोग्य आदमी'

Imran-Shahbaz Spat: पाकिस्तान की राजनीति में इस वक्त आरोप-प्रत्यारोपों की जुबानी जंग चल रही है. इमरान खान के बयान पर पीएम शहबाज शरीफ आग बबूला हो गए.

Pakistan Politics: इमरान बोले, 'भारत कर देगा पाक के टुकड़े...' भड़के शहबाज ने कहा-'अयोग्य आदमी'

इमरान खान और शहबाज शरीफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पीएम की कुर्सी गंवाने के बाद इमरान खान के अमेरिका से लेकर भारत पर आरोपों की बौछार का सिलसिला चल रहा है. इमरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की कोशिश है कि पाकिस्तान के 3 टुकड़े कर दिए जाएं. इस पर पलटवार करते हुए शहबाज शरीफ ने बेहद सख्त प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इमरान खान को किसी भी सार्वजनिक पद के लिए अयोग्य करार दिया है.

क्या कहा था इमरान खान ने?
इमरान खान ने कहा था कि अगर पाकिस्‍तान अपने परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को खो देगा तो देश 3 टुकड़ों में बंट जाएगा. उन्होंने कहा था, 'अगर सेना ने सही फैसला नहीं लिया तो मैं यह लिखकर देता हूं कि देश की सत्‍ता चलाने वाले (जनरल बाजवा) और सेना दोनों का बर्बाद होना तय है. अगर देश दिवालिया हुआ तो देश बर्बाद हो जाएगा.' उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान के दिवालिया होने पर सबसे ज्‍यादा सेना प्रभावित होगी और सेना का कमजोर होना मुल्क की एकता के लिहाज से बहुत खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Pakistan Price Hike: आसमान छू रही तेल-घी की कीमतें, एक ही दिन में 200 रुपये बढ़े दाम 

इमरान खान ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा था, 'विदेशों में भारतीय थिंक टैंक बलूचिस्‍तान को अलग करने पर जोर दे रहा है. भारतीय थिंक टैंक के पास योजनाएं हैं. मैं अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों को समझता हूं और इसलिए दबाव डाल रहा हूं,' इमरान खान ने कहा कि भारतीय उन्‍हें इसलिए पसंद नहीं करते हैं क्‍योंकि वह स्‍वतंत्र विदेशी नीति का पालन करते हैं. मेरी सत्‍ता जाने और शहबाज पीएम बनने के बाद भारत में जश्‍न मनाया गया था.

शहबाज शरीफ ने जवाब में खूब सुनाया 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इमरान खान के इस बयान के जवाब में जमकर लताड़ लगाई है.शहबाज शरीफ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान देश के खिलाफ खुली धमकी दे रहे हैं और सार्वजनिक पद के लिए अयोग्‍य हैं. उन्‍होंने पाकिस्‍तान के बंटवारे की बात करके इसे साबित कर दिया है. 

शरीफ ने कहा, 'अभी मैं तुर्की में हूं और समझौते कर रहा हूं. इमरान‍ नियाजी देश के खिलाफ खुली धमकी दे रहे हैं. इमरान खान के एक पब्लिक ऑफिस के लिए अयोग्‍य होने के किसी को सबूत चाहिए तो उनका ताजा इंटरव्‍यू ही काफी है. आप अपनी राजनीति करिए लेकिन देश की सीमाओं को बांटने की धमकी नहीं दें.'

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान हुआ कंगाल! PM शहबाज बोले- 24 घंटे में आटे की कीमत न घटी तो बेच दूंगा अपने कपड़े

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement