Advertisement

Global Rich List 2026: दुनिया के किस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अमीर कारोबारी, जानिए इस रेस में कहां ठहरती है दिल्ली?

Global Rich List 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार जानिए दुनिया के किस शहर में सबसे ज्यादा अमीर कारोबारी रहते हैं. साथ ही, बार्कलेज-हुरुन की इस रिपोर्ट में अरबपतियों के गढ़ बने शहरों की लिस्ट जानने के साथ-साथ भारत की राजधानी दिल्ली किस पायदान पर है, यह भी जानेंगे.

Latest News
Global Rich List 2026: दुनिया के किस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अमीर कारोबारी, जानिए इस रेस में कहां ठहरती है दिल्ली?

Image Credit: AI

Add DNA as a Preferred Source

2026 Global Rich List: आज के दौर में किसी भी शहर की आर्थिक ताकत का अंदाजा सिर्फ उसकी आबादी या आधुनिक इमारतों से नहीं लगाया जाता, बल्कि उस शहर में रहने वाले अरबपतियों और बड़े कारोबारी घरानों की संख्या उसकी असल आर्थिक स्थिती बयां करती है. 'Barclays Private Clients Hurun India Most Valuable Family Businesses List 2026' और 'Hurun Global Rich List 2026' के ताजा आंकड़े दुनिया भर के बिजनेस परिवारों का एक दिलचस्प सच सामने रखते हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 300 सबसे बड़े कारोबारी परिवारों की संयुक्त संपत्ति बढ़कर 138 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है, जो पिछले कुछ सालों में आई जबरदस्त आर्थिक तेजी को दिखाता है. आइए यहां जानते हैं कि दुनिया में किन शहरों का दबदबा है और वैश्विक अमीरों की इस रेस में हमारा देश और राजधानी दिल्ली किस स्थान पर है.

किस शहर में रहते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति?

हुरुन की वैश्विक सूची के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े वेल्थ हब के रूप में न्यूयॉर्क सबसे शीर्ष पर बना हुआ है. पहले स्थान पर न्यूयॉर्क है. इस शहर में कुल 146 अरबपति और दिग्गज बिजनेस परिवार निवास करते हैं. वॉल स्ट्रीट, बड़ी वित्तीय सेवाएं, प्राइवेट इक्विटी फर्म, रियल एस्टेट और अत्याधुनिक तकनीक ने न्यूयॉर्क को दुनिया का सबसे अमीर शहर बना दिया है.

सबसे ज्यादा अरबपति वाले दुनिया के टॉप-5 अमीर शहर

पायदान (Rank) शहर (City) देश (Country) अरबपतियों की संख्या (Number of Billionaires)
1 न्यूयॉर्क (New York) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 146
2 शेनझेन (Shenzhen) चीन (China) 132
3 शंघाई (Shanghai) चीन (China) 120
4 बीजिंग (Beijing) चीन (China) 107
5 लंदन (London) यूनाइटेड किंगडम (UK) 102

वैश्विक अमीर सूची में किस नंबर पर है दिल्ली और भारत?

इस प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में भारत ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, और हमारे देश के शहर दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय केंद्रों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

मुंबई का दबदबा: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई 95 अरबपतियों के साथ वैश्विक स्तर पर छठे यानी 6th नंबर पर है. भारत में सबसे ज्यादा बिजनेस हेडक्वार्टर और कॉर्पोरेट घराने इसी शहर में स्थित हैं.

दिल्ली की रैंकिंग: बात करें देश की राजधानी दिल्ली की, तो यह 64 अरबपतियों के साथ वैश्विक रिच लिस्ट में 11वें पायदान पर बनी हुई है. मुंबई के बाद दिल्ली देश का दूसरा सबसे बड़ा और प्रभावशाली वेल्थ हब माना जाता है.

अन्य प्रमुख वैश्विक केंद्र: इसके अलावा, इस सूची में हांगकांग (88 अरबपति), सैन फ्रांसिस्को (86 अरबपति) और मॉस्को (82 अरबपति) जैसे शहर भी शामिल हैं.

एशियाई शहरों और चीन का बढ़ता प्रभाव

इस पूरी रिपोर्ट का एक सबसे बड़ा पहलू यह है कि वैश्विक धन का केंद्र धीरे-धीरे एशिया की ओर शिफ्ट हो रहा है. लिस्ट के मुताबिक, शामिल शहरों के कुल अरबपतियों का लगभग 58 प्रतिशत हिस्सा अकेले एशिया महाद्वीप से आता है. अकेले चीन के आठ शहर इस रैंकिंग में छाए हुए हैं, जिनमें शेनझेन, शंघाई और बीजिंग के साथ-साथ हांगझोउ और सूझोउ जैसे शहर भी शामिल हैं. इसके साथ ही भारत से मुंबई और नई दिल्ली के अलावा सिंगापुर, ताइपे, बैंकॉक, सियोल और टोक्यो जैसे एशियाई शहर वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी बढ़ती ताकत का मजबूती से लोहा मनवा रहे हैं.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement