Advertisement

Holi 2022: भारत के अलावा इस देश का प्रमुख का त्योहार है होली

राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत ऋतु के आने का संदेश भी देता है. फाल्गुन के महीने में आने की वजह से इस त्योहार को फाल्गुनी भी कहते हैं.

Holi 2022: भारत के अलावा इस देश का प्रमुख का त्योहार है होली

holi 2022 date

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक अहम भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है. यह त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है जो आज दुनियाभर में मनाया जाने लगा है. रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है.

यह त्योहार मुख्यतौर से भारत और नेपाल में मनाया जाता है. पहले दिन होलिका जलाई जाती है जिसे होलिका दहन भी कहते हैं. दूसरे दिन रंग खेला जाता है जिसे धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन नाम से जाना जाता है. लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल आदि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कड़वाहट को भूल कर गले मिलते हैं.

Holi 2022

राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत ऋतु के आने का संदेश भी देता है. फाल्गुन के महीने में आने की वजह से इस त्योहार को फाल्गुनी भी कहते हैं. होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही शुरू हो जाता है. इसी दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है. इस दिन से फाग और धमार गाना शुरू कर दिया जाता है.

होली की मुख्य मिठाई

होली के मौके पर सबसे ज्यादा अहमियत गुझिया को दी जाती है. घर के सदस्य होली से एक हफ्ता पहले ही पकवान बनाने की तैयारी में जुट जाते हैं. गुझिया मैदे से बनी मीठी कचौड़ी जैसी होती है जिसमें मावा और ड्रायफ्रूट्स भरे जाते हैं. इसके अलावा इस दिन घर आने वाले मेहमानों का स्वागत नमकीन व ठंडाई से किया जाता है. 

ये भी पढ़ें:

1- Holi 2022: मोबाइल और गैजेट्स हुआ खराब तो पड़ जाएगा रंग में भंग, फॉलो करें ये टिप्स

2- Holi 2022: विदेशों में भी होली से मिलते-जुलते होते हैं त्योहार, परंपराओं की समानता जान हैरान रह जाएंगे

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement