Advertisement

Google खोलने पर दिखी किसकी तस्वीर, क्या है इस डूडल की वजह?

आज गूगल इराकी कलाकार नाजिहा सलीम को श्रद्धांजलि दे रहा है. इसकी वजह भी बेहद खास है.

Google खोलने पर दिखी किसकी तस्वीर, क्या है इस डूडल की वजह?

Naziha Salim

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज 23 अप्रैल को गूगल ओपन करेंगे तो आपको एक महिला की पेंटिंग नजर आएगी. आप कुछ समझ ना पाएं इससे पहले ही आपको बता देते हैं कि आज गूगल नाजिहा सलीम का जन्मदिन और उनकी कला को सेलिब्रेट कर रहा है. नाजिहा सलीम एक इराकी कलाकार हैं.

गूगल के मुताबिक आज ही के दिन सन् 2020 में बरजील आर्ट फाउंडेशन के जरिए नाजिहा का आर्ट कलेक्शन सामने आया था. नाजिहा का जन्म सन् 1927 में तुर्की के इस्तांबुल में हुआ था. उनके पिता एक पेंटर थे और मां भी घर पर ही कसीदाकारी का काम किया करती थीं. 

ये भी पढ़ें- NITI Aayog के वाइस चेयरमैन RAJIV KUMAR ने दिया इस्तीफा, कौन लेगा उनकी जगह?

नाजिहा ने भी पेंटिंग की ही पढ़ाई की और बगदाद फाइन आर्ट्स इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन की डिग्री ली.  स्कॉलरशिप पर वह पेरिस भी गईं  और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही पहली ऐसी इराकी महिला बनीं जिसे स्कॉलरशिप मिली थी. सिर्फ इतना ही नहीं वह पहली ऐसी इराकी महिला थीं जिसने कला की दुनिया में कदम रखा और कला के क्षेत्र में महिलाओं के आगे आने के रास्ते बनाने वाली नींव तैयार की.

आज उनका नाम इराक की सबसे मशहूर कलाकार के तौर पर याद किया जाता है. गूगल डूडल में इस्तेमाल की गई तस्वीर भी उनकी एक कलाकृति ही है. उनकी कला में ग्रामीण महिलाओं के जाीवन का सशक्त चित्रण किया गया था. 15 फरवरी 2008 को उनका निधन हो गया था. 

ये भी पढ़ें- 'अप्रैल' के महीने में IAS टीना डाबी की दूसरी शादी, कब हुआ प्यार, कब तलाक...जानिए पूरी कहानी

नाजिहा का आर्ट कलेक्शन शारजहां आर्ट म्यूजियम और मॉर्डन आर्ट इराकी आर्काइव में मौजूद है. आज गूगल इस डूडल के जरिए नाजिहा के आर्ट स्टाइल और कला की दुनिया में उनके योगदान को सेलिब्रेट कर रहा है. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement