Advertisement

गर्लफ्रेंड ने ड्रिंक में जहर मिलाकर बॉयफ्रेंड को पिलाया, कहा-ऐसा नहीं करती तो 'बक-बक' करता रहता

महिला ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड लगातार बोल रहा था और चुप नहीं हो रहा था. इसलिए 54 साल की पैरिश ने अपने 61 साल के ब्वॉयफ्रेंड विलियम को जहर दे दिया.

गर्लफ्रेंड ने ड्रिंक में जहर मिलाकर बॉयफ्रेंड को पिलाया, कहा-ऐसा नहीं करती तो 'बक-बक' करता रहता
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका में एक महिला ने अपने ही हाथों अपने बॉयफ्रेंड की ड्रिंक में जहर मिला दिया. इसके बाद खुद दी पुलिस को फोन कर घटना के बारे में जानकारी भी दी. वहीं जब महिला ने ऐसा करने के पीछे की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई.  

इंडिपेंडेंट की एक खबर के अनुसार, अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली एल्विस पैरिश ने पुलिस के सामने कबूला कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को ड्रिंक में मिलाकर जहर दे दिया था. महिला ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड लगातार बोल रहा था और चुप नहीं हो रहा था. इसलिए 54 साल की पैरिश ने अपने 61 साल के ब्वॉयफ्रेंड विलियम कार्टर को जहर दे दिया.

पैरिश के अनुसार, 'मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड के बोलने से बेहद परेशान थी. अगर उस वक्त मैं जहर नहीं देती तो वह चुप ही नहीं होता और लगातार 'बक-बक' करता रहता.'  

जहर देने के बाद जब शख्स की तबीयत खराब होने लगी है तो महिला ने डरकर पुलिस को फोन कर दिया. इसके बाद तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि महिला का बॉयफ्रेंड तड़प रहा था. पुलिस ने बिना देरी किए विलियम को फटाफट अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी जान बच गई. 

विलियम का कहना है कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि पैरिश उसके साथ ऐसा करेगी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement