Advertisement

आतंकवाद, कश्मीर, सीजफायर... यूएन में फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, इस बार जरिया बने बिलावल भुटटी जरदारी!

तमाम अलग अलग मसलों पर पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए यूएन पहुंचे बिलावल भुट्टो जरदारी ने कश्मीर से लेकर आतंकवाद और सीजफायर तक कई मुद्दों पर बात की है. जैसी बिलावल की बातें हैं साफ़ है कि पुनः अपने को सही दर्शाने के लिए पाकिस्तान झूठ का सहारा ले रहा है.

Latest News
आतंकवाद, कश्मीर, सीजफायर... यूएन में फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, इस बार जरिया बने बिलावल भुटटी जरदारी!
Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्रीऔर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी सुप्रीमो बिलावल भुट्टो जरदारी सुर्खियों में हैं. वजह बना है कश्मीर को लेकर दिया गया उनका बयान. मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए जरदारी ने सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों, खासतौर पर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को उठाने के इस्लामाबाद के प्रयासों को लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा है.

बिलावल कहा कि, 'जहां तक ​​​​संयुक्त राष्ट्र के भीतर और सामान्य तौर पर कश्मीर मुद्दे का सवाल है, हम जिन बाधाओं का सामना करते हैं, वे अभी भी मौजूद हैं.' बताते चलें कि बिलावल भुट्टो के हाथ में उस संसदीय प्रतिनिधिमंडल की कमान है जो अमेरिका इसलिए पहुंचा है ताकि वो हाल फ़िलहाल के क्षेत्रीय तनावों पर इस्लामाबाद का पक्ष रख सके.  इस  प्रतिनिधिमंडल की खास बात ये भी है कि ये लगातार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपनी राय पेश कर रहा है और जैसी इसकी बातें हैं साफ़ है कि इसका मकसद दुनिया को गुमराह करना है. 

ध्यान रहे कि प्रतिनिधिमंडल के रूप में पाकिस्तान के इस कदम को विशेष रूप से प्रभावशाली पश्चिमी देशों में भारत के नैरेटिव को संतुलित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

जैसा कि हम ऊपर ही इस बात को जाहिर कर चुके हैं कि, भारत की छवि धूमिल करने के लिए पाकिस्तानी डेलिगेशन लगातार झूठ का सहारा ले रहा है. इसलिए अपनी सफाई में ये ऐसा बहुत कुछ कह जा रहा है, जो स्पष्ट रूप से पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब कर रहा है.  

चूंकि पाकिस्तान का शुमार दुनिया के उन मुल्कों में है जिसका पूरा निजाम कट्टरपंथियों और आतंकियों के हाथ में है. इसलिए इस पर पाकिस्तान का पक्ष रखते हुए बिलावल ने कहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां मिलकर काम करेंगी तो दक्षिण एशिया में आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सकता है.

संयुक्त राष्ट्र में सम्मेलन के दौरान बिलावल भुट्टो ने स्पष्ट रूप से इस बात को कहा कि, 'मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि अगर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और भारतीय खुफिया एजेंसी RAW साथ मिलकर काम करेंगे, तो भारत-पाकिस्तान समेत पूरे दक्षिण एशिया में आतंकवाद को खत्म किया जा सकेगा.'

वहीं चाइना सेंट्रल टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में बिलावल ने कहा कि भारत ने जल विवाद में अवैध तरीके से नया मोर्चा खोल दिया है. इसलिए हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि वे इन मुद्दों पर बातचीत के लिए दबाव बनाएं.

रॉयटर्स के मुताबिक बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच केवल एक स्थायी संघर्षविराम ही असली जीत मानी जा सकती है, बिलावल ने कहा कि असल जीत तभी मानी जा सकती है जब संघर्षविराम स्थायी हो. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement