Advertisement

COVID-19: कोरोना को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा, इस मॉडल के साथ जो हुआ देख नहीं पाएंगे

जब क्लेयर को अस्पताल से छुट्टी मिली तो उन्होंने 25 मार्च को अपना 21वां जन्मदिन धूम धाम से मनाया. उनके परिजन और फैन्स उन्हें कोरोना वॉरियर बता रहे हैं.

COVID-19: कोरोना को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा, इस मॉडल के साथ जो हुआ देख नहीं पाएंगे

Florida Model Covid Warrior

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Covid को लेकर पिछले दो सालों से जो सतर्कता दिखाते आए हैं उसमें जरा सी भी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है. जरूरी है कि आप सभी नियमों का पालन करें और खुद को सुरक्षित रखें नहीं तो फ्लोरिडा की इस मॉडल की तरह जिंदगीभर के लिए असहाय हो सकते हैं. द गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक Florida की रहने वाली मॉडल क्लेयर ब्रिजेस ने खुद को इस वायरस से बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकीं थी. इसके बावजूद 2022 की शुरुआत में उन्हें कोरोना हो गया. घर पर सेहत बिगड़ने लगी तो 19 जनवरी को उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां क्लेयर की जान तो बच गई लेकिन डॉक्टरों को उनके दोनों पैर काटने पड़े.

COVID की वजह से पुरानी बीमारियों ने भी कर दिया अटैक

दरअसल इस मॉडल को जन्म से ही कंजेनिटल हार्ट की बीमारी थी. अस्पताल में क्लेयर के पैर में तेज दर्द शुरू हो गया. इसके बाद उनका दिल धड़कना बंद हो गया. इतना ही नहीं कोविड के साथ-साथ myocarditis, cyanotic, acidosis, rhabdomyolysis और निमोनिया भी हो गया. इस वजह से पूरे शरीर पर असर पड़ने लगा और खून की सर्कुलेशन धीमी हो गई. हालात ऐसे थे कि खून पैरों तक नहीं पहुंच रहा था. इस वजह से डॉक्टर्स को मॉडल के पैर काटने पड़े.

जब क्लेयर को अस्पताल से छुट्टी मिली तो उन्होंने 25 मार्च को अपना इक्कीसवा जन्मदिन धूम धाम से मनाया. उनके परिजन और फॉलोवर्स सभी उन्हें कोरोना वॉरियर बता रहे हैं. मेंटल ट्रामा से बाहर निकालने के लिए उनकी कॉउंसलिंग जारी है. उनका कहना है कि दिव्यांग होने के बावजूद वो अपने करियर को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगी.

ये भी पढ़ें:

1- Stealth, डेल्टाक्रोन और ओमिक्रोन वेरिएंट में क्या है अंतर? जानें सबकुछ

2- Covishield के दोनों डोज के बीच अंतर किया जा सकता है कम, बदलावों के बारे में पहले ही जान लें 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement