दुनिया
Shocking Video: भारतीय मूल के युवक और एक अन्य व्यक्ति के बीच फिलाडेल्फिया से मियामी जा रही फ्लाइट में मारपीट हुई है. इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है.
Shocking Video: भारतीय मूल के एक युवक को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है. 21 साल के ईशान शर्मा पर आरोप है कि उसने 30 जून को फ्रंटियर एयरलाइंस की फिलाडेल्फिया से मियामी जा रही फ्लाइट में साथी पैसेंजर पर हमला किया है. नेवार्क निवासी ईशान और कथित रूप से हमले के शिकार कियानू इवांस के बीच 'मिड फ्लाइट' में हुई फाइट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें हवा में उड़ती फ्लाइट के अंदर 'दंगल' होता दिखाई दे रहा है. इसमें कथित रूप से ईशान ने पीड़ित पैसेंजर को पहलवान की तरह पटक-पटककर मारा है.
क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में
फ्लाइट के अंदर हुई फाइट के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शर्मा और इवांस एक-दूसरे का गला पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि बाकी पैसेंजर दोनों को पकड़कर झगड़ा खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं. 7News की रिपोर्ट के मुताबिक, इवांस की सीट ईशान शर्मा से एक सीट पीछे थी. इवांस घटना के बारे में पुलिस से कहा है कि ईशान शर्मा ने बिना किसी कारण हमला किया. वह अपनी सीट पर लौट रहा था. इसी दौरान ईशान ने अचानक उसका गला पकड़कर दबाना शुरू कर दिया. वह ऐसा करते हुए बेहद वीभत्स तरीके से हंस रहा था और उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए गाली दे रहा था.
New: Ishaan Sharma, 21, was arrested for allegedly committing an unprovoked assault on a fellow passenger aboard a Frontier flight to Miami.
— The Facts Dude (@The_Facts_Dude) July 3, 2025
Sharma faces charges of battery and a $500 bond, per jail records.
The victim reported to police that the attack was unprovoked,… pic.twitter.com/9xwPmKNHaF
इवांस के वॉशरूम से लौटने के बाद शुरू हुआ असली झगड़ा
इवांस ने पुलिस को बताया कि ईशान के गला दबाने के बाद वह शौचालय जाने के लिए अपनी सीट से उठे और फ्लाइट अटेंडेंट को शर्मा की हरकत के बारे में बताया, जिन्होंने उनसे कहा कि अगर ऐसा फिर हो तो वे सहायता बटन दबा दें. इवांस के मुताबिक, जब शर्मा ने दोबारा मुझे जान से मारने की धमकी दी तो मैंने बटन दबा दिया. इसके बाद ईशान भड़क गया. वह मुझे बेहद गुस्से से देखने लगा. फिर उसने अचानक मेरा गला पकड़ लिया और जान से मारने के लिए दबाने लगा. उस समय मैंने भी बचाव के लिए उसे किक मारी. मैं विमान की बेहद तंग और छोटे सी जगह में था, जहां मैंने अपने बचाव के लिए सबकुछ किया. ईशान शर्मा को विमान के लैंड होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ईशान के वकील ने दिया है ये तर्क
ईशान शर्मा की अदालत में पेशी के दौरान उसके वकील ने अदालत को बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब ईशान ध्यान (मेडिटेशन) कर रहा था. वकील ने कहा,'मेरा क्लाइंट उस धर्म से आता है, जहां वे भगवान का ध्यान लगाते हैं. दुर्भाग्य से उनके पीछे बैठे पैसेंजर को यह बात पसंद नहीं आई. इसके चलते उसने टोका और इसी बात पर आपसी झगड़ा शुरू हो गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.