Advertisement

Omicron Death: यूके में पहली मौत, बोरिस जॉनसन ने की पुष्टि

बोरिस जॉनसन ने बताया कि कोरोना के इस वेरिएंट के वजह से अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ गई है.

Omicron Death: यूके में पहली मौत, बोरिस जॉनसन ने की पुष्टि

Representational Image ( Image Credit- DNA)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोरोना संक्रमण के Omicron वेरिएंट की वजह से यूके में पहली मौत हुई है. यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि यूके में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है.

बोरिस जॉनसन ने ये भी बताया कि कोरोना के इस वेरिएंट के वजह से अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ गई है, ऐसे हालात में लोगों के लिए कोविड की बूस्टर डोज लगवाना सबसे अच्छा फैसला साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि लोगों को ये बात दिमाग से निकाल देनी चाहिए कि Omicron एक माइल्ड वायरस है.

ब्रिटेन में मिल चुके हैं 3 हजार से ज्यादा मामले
यूके में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट लगातार फैलता जा रहा है. देश में अबतक इस वेरिएंट के 3 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं. कुल मामलों में से अकेले लंदन से 40 फीसदी केस रिपोर्ट किए गए हैं. पत्रकारों द्वारा जब इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए जाने वाले संभावित फैसलों के बारे में जॉनसन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जो भी जरूरी फैसला होगा, लिया जाएगा.

चीन में Omicron का पहला मामला आया
चीन में कोरोना वायरस के नए डेल्टा स्वरूप "उपवंश एवाई.4" के बढ़ते मामलों के बीच वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का भी पहला सामने आया है. चीन के सरकारी चैनल 'सीजीटीएन-टीवी' ने सोमवार को बताया कि उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप का पहला मामला सामने आया है. खबर में कहा गया कि विदेश से आए एक व्यक्ति में नये स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि हुई है.

अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उसके श्वसन नमूने में जांच के बाद नौ दिसंबर को ओमीक्रोन स्वरूप की मौजूदगी का पता चला. सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने रविवार को बताया कि चीन का झेजियांग प्रांत वायरस के डेल्टा स्वरूप उप-वंश एवाई.4 के एक बड़े प्रकोप का सामना कर रहा है, जहां पांच से 12 दिसंबर के बीच 138 स्थानीय रूप से संक्रमित कोविड-19 मामलों की पुष्टि की गई और एक बिना लक्षण वाला संक्रमित व्यक्ति मिला.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement