Advertisement

Emergency Landing: काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 12 भारतीय थे फ्लाइट में सवार, अटकी रही सबकी सांसें

Emergency Landing: नेपाल के विमानों के लिए बुधवार का दिन अच्छा नहीं रहा है. इससे पहले बुधवार सुबह भी दुबई से काठमांडू जा रहे विमान का ईंधन खत्म होने पर उसे लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.

Latest News
Emergency Landing: काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 12 भारतीय थे फ्लाइट में सवार, अटकी रही सबकी सांसें
Add DNA as a Preferred Source

Emergency Landing: नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय यात्रियों से भरे एक छोटे विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की है. यह विमान माउंट एवरेस्ट के प्रवेश द्वार लुक्ला से बुधवार शाम को 12 भारतीय यात्रियों को लेकर रामेछाप जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही तकनीकी खराबी के चलते विमान को काठमांडू एयरपोर्ट (Kathmandu Airport) की तरफ मोड़ना पड़ा, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. डोर्नियर विमान में भारतीय यात्रियों के अलावा सवार 2 नेपाली यात्री और चालक दल के तीनों सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. इससे पहले बुधवार की सुबह भी एक नेपाली विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. यह विमान दुबई से काठमांडू आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही अचानक ईंधन खत्म हो जाने के कारण विमान को भारत में लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.

काठमांडू में उतरे विमान की हाइड्रोलिक प्रणाली में दिक्कत
काठमांडू (Kathmandu) के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tribhuvan International Airport) पर उतरने वाला डोर्नियर विमान नेपाली एयरलाइंस सीता एयर (Sita Air) का है. भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइंस के एक अधिकारी ने विमान की हाइड्रोलिक प्रणाली में अचानक खराबी आने को इमरजेंसी लैंडिंग का कारण बताया है. अधिकारी ने बताया कि पायलट को विमान के हाइड्रोलिक प्रेशर में कमी आने का संकेत मिला था. इससे लैंडिंग के दौरान एक्सीडेंट का खतरा हो सकता था. इसके चलते पायलट ने विमान को काठमांडू एयरपोर्ट की तरफ मोड़ लिया ताकि इमरजेंसी लैंडिंग की जा सके. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान को ट्रैक्टर की मदद से ट्रैक से हटाकर पार्किंग-बे तक लाया गया है, जहां उसकी जांच चल रही है.

नेपाल की एक फ्लाइट को लखनऊ में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
नेपाल के विमानों के लिए बुधवार का दिन बेहद खराब था. बुधवार सुबह भी दुबई से काठमांडू जा रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इस फ्लाइट को भारत में लखनऊ (Lucknow) के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh International Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. दरअसल फ्लाइट नंबर FZ1133 में उड़ान के दौरान अचानक ईंधन की कमी हो गई. फ्लाइट में 157 यात्री सवार थे. पायलट ने तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बात की और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी. इजाजत मिलते ही विमान को सुबह 9.40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. फ्लाइट करीब 50 मिनट तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ी रही. इसके बाद उसमें ईंधन भरा गया और फ्लाइट ने दोबारा काठमांडू के लिए उड़ान भर ली.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement