Advertisement

यूक्रेन को बचाने के फिर आगे आए Elon Musk, पुतिन को दी खुली चुनौती, पढ़ें Tweet

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने रूसी राष्ट्रपति को आमने-सामने आकर लड़ने की चुनौती दी है.

यूक्रेन को बचाने के फिर आगे आए Elon Musk, पुतिन को दी खुली चुनौती, पढ़ें Tweet

Elon Musk and Putin

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 20वां दिन है. इस बीच कई स्तर की वार्ताओं के जरिए भी युद्ध रोकने का कोई हल नहीं निकाला जा सका है. इस युद्ध को लेकर दुनिया भर के देश अलग-अलग तरह से अपना विरोध और समर्थन दर्ज करा रहे हैं. हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने  भी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को खुली चुनौती दे दी है.

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन उनसे आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा है कि इस मुकाबले में यूक्रेन दांव पर रहेगा. यह ट्वीट रशियन भाषा में किया गया है. इसे पुतिन के लिए सीधी ललकार माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-  Russia-Ukraine War: युद्ध का 19वां दिन, तबाही में बर्बाद हो गया यूक्रेन, शांति की उम्मीद कम

ट्विटर पर लोगों को भी दिया जवाब
मस्क के चैलेंज वाले ट्वीट पर लगातार यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति आसानी से यह मुकाबला जीत जाएंगे. इस पर जवाब देते हुए मस्क ने कहा कि अगर पुतिन पश्चिम को आसानी से अपमानित कर सकते हैं तो उन्हें चैलेंज स्वीकार करना चाहिए, लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे. ट्विटर पर जब कई यूजर्स ने कमेंट में कहा कि एलन ने ये सब मजाक में लिखा है, तब मस्क ने जवाब दिया कि मैं एकदम सीरियस होकर यह बात कह रहा हूं. 

पहले भी की थी यूक्रेन की मदद
एलन मस्क शुरुआत से ही यूक्रेन के साथ खड़े नजर आए हैं. यूक्रेन के प्रधानमंत्री की गुहार पर एलन मस्क ने जंग के बीच अपनी कंपनी के स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए यूक्रेन को इंटरनेट कनेक्टिविटी देकर मदद की थी.

पढ़ें: Ukraine से लौटी जिया ने बताया - टीचर्स ने नम आंखों से दी विदाई, कहा- हम दोबारा मिलें न मिलें

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement