दुनिया
Trump vs Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है. ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद उनके सलाहकार की भूमिका निभाने वाले मस्क ने पिछले महीने उनके 'बिग ब्यूटीफुल बिल' पर आपत्ति जताई थी. तब से उनकी बात बिगड़ी हुई है.
Trump vs Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूर्व सलाहकार और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क के बीच टकराव और ज्यादा बढ़ गया है. मंगलवार को ट्रंप ने मस्क को वापस साउथ अफ्रीका डिपोर्ट करने की चेतावनी दे दी, जो मस्क के परिवार का मूल देश है. ट्रंप ने टेक दिग्गज मस्क से कहा कि वे अपनी दुकान बंद करें और वापस साउथ अफ्रीका में अपने घर लौट जाएं. ट्रंप के इस कमेंट का जवाब मस्क ने भी थोड़ी ही देर बाद एक्स (पहले ट्विटर) पर दिया. उन्होंने ट्रंप को उन्हें दी जा रही सभी तरह की सब्सिडी तत्काल बंद करने का चैलेंज दे दिया. इससे यह टकराव अब रोचक मोड़ पर पहुंच गया है. बता दें कि ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद मस्क उनके सबसे विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर आगे रहे थे. ट्रंप ने उन्हें अपना सलाहकार बनाने के साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) बनाकर उसका हेड भी नियुक्त किया था. पिछले महीने ट्रंप के अवैध आव्रजन पर रोक लगाने के लिए 'बिग ब्यूटीफुल बिल' लाने की घोषणा करने पर मस्क ने उसका विरोध किया था, जिसके बाद दोनों की बात बिगड़ गई थी.
ट्रंप ने लिखा- इतिहास में सबसे ज्यादा सब्सिडी ले चुके मस्क
सोशल ट्रूथ पर लिखे पोस्ट में ट्रंप ने कहा,'एलन मस्क मुझे मजबूती से राष्ट्रपति पद के लिए एंडोर्स करने से बहुत पहले से जानते हैं कि मैं EV मैंडेट के सख्त खिलाफ हूं. यह बेवकूफाना है और हमेशा से ये बात मेरे कैंपेन का हिस्सा रही है. इलेक्ट्रिक कार बढ़िया है, लेकिन हर किसी को इसे लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है.' ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे मस्क पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा,'एलन अब तक इतिहास में किसी दूसरे आदमी से ज्यादा सब्सिडी हासिल कर चुके हैं. यदि उनका प्रशासन टेस्ला (Tesla) व स्पेसएक्स (SpaceX) समेत उनकी विभिन्न कंपनियों की सब्सिडी कट कर दे तो बिना सब्सिडी के एलन को शायद अपनी दुकान बंद करनी पड़ेगी और साउथ अफ्रीका वापस लौटना पड़ेगा.' ट्रंप ने यह भी कहा कि इसका (सब्सिडी कट) का मतलब होगा कि कोई रॉकेट लॉन्च नहीं होगा, सैटेलाइट नहीं छोड़ी जाएगी या इलेक्ट्रिक कार प्रॉडक्शन नहीं होगा. यह कहते हुए ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका उनका (मस्क का) भाग्य बचा रहा है.
मस्क ने दिया ट्रंप को ये जवाब
ट्रंप के इस बयान के थोड़ी ही देर बाद एलन मस्क ने रिपब्लिकन नेता को एक्स (पहले ट्विटर) के जरिये जवाब दिया है. मस्क ने लिखा, मैं सचमुच कह रहा हूं कि सब कुछ खत्म कर दो. अभी खत्म कर दो.' ट्रंप का बयान मंगलवार को ही मस्क के उस बयान के बाद सामने आया है, जो मस्क ने ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल पर मतदान के लिए सीनेट के एकत्र होने के बाद दिया था. मस्क ने अपनी तीखी आलोचना दोहराते हुए इस बयान में एक बार फिर नए राजनीतिक दल के गठन की अपील को दोहराया था.
BREAKING: Trump implies DOGE may look at Elon Musk’s subsidies: pic.twitter.com/FE9lXj0Ebq
— unusual_whales (@unusual_whales) July 1, 2025
मस्क ने ट्रंप के प्लान को बताया राजनीतिक आत्महत्या
ANI ने द हिल के हवाले से कहा कि एलन मस्क ने ट्रंप के फ्लैगशिप टैक्स एंड स्पेंडिंग प्लान को भी रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या करने जैसा बताया था. मस्क ने एक अन्य संदेश में सीनेट ड्राफ्ट को पूरी तरह से पागलपन और विनाशकारी बताया. साथ ही कहा, 'यह अमेरिका में लाखों नौकरियों को नष्ट कर देगा और हमारे देश को भारी रणनीतिक नुकसान पहुंचाएगा.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.