दुनिया
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी रहे एलन मस्क को चेतावनी दी है कि अगर वो डेमोक्रैटिक पार्टी का समर्थन करते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप ने कहा है कि अब उनके और मस्क के बीच सुलह नहीं हो सकती है.
Donald Trump और Elon Musk के रिश्ते अब पूरी तरह खत्म हो चुके हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब दोनों के बीच सुलह नहीं हो सकती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर एलन मस्क डेमोक्रैटिक उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने NBC न्यूज़ को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'वह राष्ट्रपति के ऑफिस का अपमान कर रहे थे. यह बहुत बुरा है, उनका बर्ताव अनुचित था. आप राष्ट्रपति के ऑफिस का अपमान नहीं कर सकते हैं.' ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो आने वाले दिनों में एलन मस्क से बात करेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पास और भी जरूरी काम हैं और वो मस्क से बात करना नहीं चाहते हैं.
- 28 मई को मस्क ने टीवी इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप के नए टैक्स बिल की आलोचना की. कहा कि इस बिल ने उन्हें निराश किया है.
- 29 मई को एलन मस्क ने ऐलान किया कि वो अब ट्रंप सरकार के साथ काम नहीं करेंगे. एलन मस्क को ट्रंप ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) की जिम्मेदारी दी थी. इस डिपार्टमेंट का काम सरकार के कामकाज को बेहतर बनाना था.
- 30 मई को व्हाइट हाउस में अपने लास्ट डे पर मस्क और ट्रंप ने साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. तब मस्क के आंख के नीचे चोट का निशान दिख रहा था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा था कि मस्क पूरी तरह से व्हाइट हाउस नहीं छोड़ रहे हैं और काम के लिए वो आते-जाते रहेंगे.
- 2 जून को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए टैक्स और स्पेंडिंग बिल की तारीफ की. इस बिल को उन्होंने 'बिग ब्यूटिफुल बिल' नाम दिया और कहा कि बिल के खिलाफ कई झूठे दावे किए जा रहे हैं.
- 3 जून को मस्क ने फिर से ट्रंप के बिल की आलोचना की. इसके बाद ट्रंप और मस्क के बीच एक सोशल मीडिया एस्केलेशन शुरू हुआ, जिसमें दोनों एक-दूसरे के खिलाफ लिखने लगे.
-4 जून को एलन मस्क ने बिल की आलोचना करते हुए लिखा कि यह बिल अमेरिका को बहुत नुकसान पहुंचाएगा. एक और ट्वीट में उन्होंने लोगों से अपील की कि वो अपने प्रतिनिधि को कॉल करें और बिल का विरोध करने को कहें.
Where is the man who wrote these words?
Was he replaced by a body double!? https://t.co/N4Mliip5U4— Elon Musk (@elonmusk) June 5, 2025
- 5 जून को मस्क ने ट्रंप के पुराने ट्वीट्स का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिनमें उन्होंने सरकार के खर्चों पर सवाल उठाया था.
- 5 जून को ही डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से कहा- हम अच्छे दोस्त थे, पर पता नहीं अब हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि उनके बिल में EV पर सब्सिडी घटाई गई है, जिसकी वजह से मस्क नाराज़ हो गए. ट्रंप ने कहा कि मस्क को ये पहले से पता था कि वो सब्सिडी घटाने वाले हैं, फिर भी.
- इसके बाद मस्क और ट्रंप के बीच इनडायरेक्ट सोशल मीडिया वॉर छिड़ गई. मस्क ने दावा किया कि ट्रंप ने उन्हें बिल के बारे में कुछ भी नहीं बताया था. इसके बाद ट्रंप ने दावा किया कि उनके बिना डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीत ही नहीं सकते थे. इसके साथ उन्होंने दावा किया कि ट्रंप के नए बिल से देश को 2.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होगा.
False, this bill was never shown to me even once and was passed in the dead of night so fast that almost no one in Congress could even read it! https://t.co/V4ztekqd4g
— Elon Musk (@elonmusk) June 5, 2025
- इसके बाद ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर दावा किया कि मस्क सरकार के काम नहीं आ रहे थे और जब उन्हें व्हाइट हाउस से जाने को कहा गया तो वो अपना होश खो बैठे. इसके बाद ट्रंप ने मस्क के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट करने की धमकी दे दी.
- इसके बाद मस्क ने दावा कर दिया कि ट्रंप का नाम एप्स्टीन फाइल्स में है. इसके बाद मस्क की तरफ से हमले जारी रहे, और डोनाल्ड ट्रंप अपने बिल का समर्थन करते रहे.
- 5 जून को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर्स 14 प्रतिशत टूट गए. कंपनी को 152 बिलियन डॉलर यानी करीब 13 लाख करोड़ का नुकसान हुआ. यह कंपनी के इतिहास का एक दिन का सबसे बड़ा नुकसान था.
- 6 जून को इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मस्क अपना होश खो बैठे हैं और वो उनसे बात करने में इंटरेस्टेड नहीं हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि ट्रंप अपनी टेस्ला कार बेचने का प्लान कर रहे हैं. ये कार उन्होंने तब खरीदी थी जब वो खराब सेल्स से जूझ रही टेस्ला का प्रचार कर रहे थे.