दुनिया
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump बिना किसी की मर्जी के उसके वीडियो या फोटो का दुरुपयोग करने के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानून ला रहे हैं. उनकी पार्टी की सांसद नैन्सी मेस भी इसकी बड़ी समर्थक हैं. इसी के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया है, जिसने विरोधियों की बोलती बंद कर दी है.
US News: अमेरिकी संसद में उस समय नाटकीय माहौल बन गया, जब यूएस कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की एक सुनवाई के दौरान सांसद नैन्सी मेस (Nancy Mace) ने अपनी कथित नग्न तस्वीरें (Nude Images) सबके सामने पेश कर दी. हाउस ओवरसाइट कमेटी सेशन के दौरान नैन्सी ने ये तस्वीरें पेश कीं और दावा किया ये तस्वीरें उसके पूर्व मंगेतर ने बिना उसकी मर्जी के गोपनीय तरीके से रिकॉर्ड की थीं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नैन्सी मेस सेशन के दौरान वीडियो वॉयरिज्म (video voyeurism) के खिलाफ कठोर कानूनों को लाए जाने की वकालत कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने अपनी न्यूड तस्वीरों के जरिये कमेटी मेंबर्स को मुद्दे की गंभीरता समझाने की कोशिश की. नैन्सी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) की सांसद हैं. ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने हाल ही में चोरी से वीडियो-फोटो बनाने और उनसे छेड़छाड़ करने के खिलाफ कठोर कानून लाने का प्रस्ताव पेश किया है.
'कैमरे के डर के बिना किसी के साथ सोना भी अधिकार है'
हाउस ओवरसाइट कमेटी सेशन के दौरान नैन्सी ने कहा,'स्वतंत्रता केवल थ्योरी नहीं है. अपना नग्न शरीर किसी के द्वारा कैमरे में रिकॉर्ड किए जाने के डर के बिना सोना भी अधिकार है. मैं यहां एक सांसद की हैसियत से नहीं बल्कि एक पीड़िता के तौर पर यह बात बोल रही हूं.' यह बोलते समय साउथ कैरोलिना की सांसद नैन्सी ने अपने पीछे पोस्टर साइज की ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज डिस्प्ले कर रखी थी, जिन्हें उन्होंने सर्विलॉन्स फुटेज का हिस्सा बताया है. नैन्सी ने दावा किया कि फुटेज में उसका नग्न छाया चित्र दिखाया गया है, जिसे उनके निजी घर में उनकी जानकारी के बिना रिकॉर्ड किया गया है. इमेज में एक पीला घेरा था जो उनके शरीर को दर्शा रहा था. नैन्सी ने कहा,'मुझे नहीं पता था कि मुझे फिल्माया गया था. मैंने अपनी सहमति नहीं दी थी.'
कमेटी के सामने पूर्व मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप
नैन्सी ने अपने पूर्व मंगेतर पैट्रिक ब्रायंट को ना केवल गोपनीय तरीके से अपनी फिल्म बनाने के लिए आरोपी बताया बल्कि गंभीर यौन अपराधों का भी दोषी बताया, जिनमें रेप और यौन शोषण शामिल हैं. हालांकि पैट्रिक ब्रायंट इन आरोपों को खारिज कर दिया है. ब्रायंट ने एक बयान में कहा,'मैं नैन्सी मेस द्वारा लगाए गए झूठे और अपमानजनक दावों का स्पष्ट रूप से खंडन करता हूं. मैंने कभी किसी का रेप नहीं किया. मेरे पास कभी छिपे हुए कैमरे नहीं थे. ये आरोप दुर्भावनापूर्ण और अत्यंत व्यक्तिगत हैं.'
पूर्व मंगेतर ने लगाया नैन्सी पर सांसद होने का लाभ उठाने का आरोप
नैन्सी के पूर्व मंगेतर पैट्रिक ब्रायंट ने उन पर कांग्रेस में अपनी पोजिशन का लाभ उठाने का आरोप लगाया, जो उन्हें चैंबर (सदन) में लगाए गए आरोपों के लिए कानूनी संरक्षण देता है. इससे नैन्सी को अमेरिकी संविधान के 'स्पीच एंड डिबेट' क्लॉज के तहत किसी भी मुकदमे से बचाव हासिल है. यह क्लॉज सांसदों को अपनी ऑफिशियल भूमिका में दिए बयानों के लिए लीगल इम्यूनिटी देता है. पैट्रिक ने नैन्सी को चुनौती दी कि यदि वह अपने दावों को सही मानती हैं तो उन्हें सदन के बाहर ये आरोप लगाने चाहिए और कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए.
पैट्रिक के पास 10,000 से ज्यादा वीडियो होने का आरोप
यह पहला मौका नहीं है, जब नैन्सी ने सार्वजनिक रूप से पैट्रिक पर आरोप लगाए हैं. फरवरी में भी अपने जोरदार भाषण में उन्होंने पैट्रिक और उसके बिजनेस पार्टनरों पर अपने व अन्य महिलाओं के खिलाफ यौन गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं. उन्होंने पैट्रिक की डिवाइस पर ऐसे 10,000 से ज्यादा वीडियो और फोटो होने का दावा किया था, जिन्हें नैन्सी ने रेप, वॉयरिज्म और यौन शोषण के अन्य रूप बताया है. फिलहाल साउथ कैरोलिन स्टेट लॉ एन्फोर्समेंट डिविजन नैन्सी मेस के दावों की जांच कर रही है. पैट्रिक का कहना है कि वह इस मामले में अथॉरिटीज के साथ पूरा सहयोग कर रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.