Advertisement

Crime News: महिला ने बॉयफ्रेंड को चाकुओं से गोदकर मारा फिर काटकर फेंका पेनिस

Australia में एक महिला का अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. महिला ने बॉयफ्रेंड का पेनिस काटकर फेंक दिया था.

Crime News: महिला ने बॉयफ्रेंड को चाकुओं से गोदकर मारा फिर काटकर फेंका पेनिस

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मेलबर्न (Melbourne) में एक हैरान कर देने वाला क्राइम हुआ है. एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया था. 44 साल की महिला इतने पर ही नहीं रुकी और उसने बेरहमी से बॉयफ्रेंड का पेनिस काटकर फेंक दिया था. घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोग हैरान हैं.

44 साल की महिला ने बेरहमी से किया कत्ल
ऑस्ट्रेलिया के 7-न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जैस्मीन एवरले (44) और समीर एस्बेक (59) 10 साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों के बीच 10 सालों के संबंध के बाद बात बिगड़ गई थी. जैस्मीन पर आरोप है कि उसने समीर और उसके दोस्त सरकिस अब्बाद (61) की गुरुवार को चाकू मार कर हत्या कर दी थी. घटना मेलबर्न के ब्रून्सविक की है. एस्बेक की उनके अपार्टमेंट में मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अस्पताल के रास्ते में अब्बौद की जान चली गई.

ये भी पढ़ें: चोरी हो गया दिल्ली का दिल, क्या है इस VIRAL फोटो का सच ?

अपराध के कारणों का खुलासा नहीं 
अब तक मिली जानकारी से यह नहीं पता चल सका है कि महिला ने इतनी बेरहमी से अपराध को क्यों अंजाम दिया है. हालांकि, स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों की मानें तो महिला का अपने मृत बॉयफ्रेंड से रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था. दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर मतभेद काफी गहरे हो गए थे. 

आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस
पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को एक ट्राम से अरेस्ट कर लिया गया है. अपराध को अंजाम देने के बाद महिला ट्राम में सवार हुई थी. उसके शरीर और कपड़ों पर खून लगा था. सहयात्रियों ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है. 

 

यह भी पढ़ें: VIRAL NEWS: सजा कम करवाने के लिए कैदियों से कहा गया यह काम, सुनकर रह जाएंगे हैरान

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement