Advertisement

Covid: चीन में फिर लौट रहा कोरोना, दो शहरों में लगाया गया Lockdown

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद फिर पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है. दो शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. 

Covid: चीन में फिर लौट रहा कोरोना, दो शहरों में लगाया गया Lockdown

Corona China (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. इसे देखते हुए चीन के दो बड़े शहरों शेनझेन (Shenzhen) और शंघाई (Shanghai) में लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया गया है. चीन ने सख्त कदम उठाते हुए लापहवाही करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त भी कर दिया है. लोगों का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है जिसके मामलों की पहचान कर उन्हें फैलने से रोका जा सके.  

यह भी पढ़ेंः यहां Nonsmokers कर्मचारियों को मिलती हैं साल में 6 अतिरिक्त छुट्टियां! CEO बोले-नुकसान का डर दिखाने से बहतर है फायदे गिनाना

एक सप्ताह का लगा लॉकडाउन 
शेनझेन (Shenzhen) शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. गैरजरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा शंघाई में आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है. यहां स्कूलों को एक बार फिर बंद कर दिया गया है. गौरतलब है कि चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, रविवार को चीन में कोरोना के नए 3,122 मामले सामने आए. वहीं शनिवार को 1,524 केस दर्ज किए गए थे. कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद प्रशासन ने सख्ती का ऐलान किया.

यह भी पढ़ेंः Britain: कैदी हो जाते हैं नाराज, इसलिए अब उन्हें डांट नहीं सकेंगे जेलर

दुनिया में कोरोना के 6 करोड़ एक्टिव केस
अब तक दुनिया में कोरोना वायरस के 45.85 करोड़ केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 39.16 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं एक्टिव केस की बाद करें तो दुनियाभर में कोरोना के 6.08 करोड़ सक्रिय केस हो गए हैं. यानी इन लोगों का अभी इलाज चल रहा है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement