Advertisement

हॉन्ग कॉन्ग में भी Covid-19 ने मचाई तबाही, अस्पतालों में बेड नहीं, अंतिम संस्कार के लिए लंबी वेटिंग

भारत में कोरोना के मामलों पर लगाम लगती दिख रही है और लोग फिर से नॉर्मल जिंदगी की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरी ओर चीन और हॉन्ग कॉन्ग में तबाही अपने चरम पर है.

Latest News
हॉन्ग कॉन्ग में भी Covid-19 ने मचाई तबाही, अस्पतालों में बेड नहीं, अंतिम संस्कार के लिए लंबी वेटिंग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार लोगों को चेता रहा है. इस बीच चीन और हॉन्ग कॉन्ग से डराने वाली खबरें आ रही है.  कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट तबाही मचा रहा है. वहां कोविड की पांचवीं लहर बहुत घातक मोड में है. हालात इतने बुरे हैं कि अस्पतालों में भी जगह नहीं बची है. श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लंबी वेटिंग है. चीन और हॉन्ग कॉन्ग में बढ़ता संक्रमण पूरी दुनिया के लिए ही घातक हो सकता है.

अस्पतालों में कम पड़ गए बेड
हॉन्ग कॉन्ग में रोज 34,000 से 55 हजार के करीब कोरोना के मामले आ रहे हैं. 2 साल पहले चीन के वुहान शहर से कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया में फैला था. हॉन्ग कॉन्ग में घातक पांचवीं लहर से स्थिति ऐसी हो चुकी है कि शवों को रखने के लिए जगह कम पड़ रही है. बड़ी संख्या में कोविड डेथ के चलते अंतिम संस्कार वाली जगहें अगले एक महीने के लिए बुक हैं.

पढ़ें: Russia-Ukraine युद्ध से प्रभावित होगी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था! पाकिस्तानी रुपया भी होगा कमजोर

अस्पताल के बाहर लगे हैं कैंप
हॉन्ग कॉन्ग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल के वॉर्ड में शवों को सीलबंद कर कुछ समय के लिए वहीं रखना पड़ रहा है. चीन मेनलैंड में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. खबरों में बताया जा रहा है कि अस्पतालों के अंदर बेड भरे होने और संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों के बाहर कैंप जैसी व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को वहां रखा जा सके. 

मार्च में हालात हो सकते हैं और बेकाबू
हॉन्ग कॉन्ग यूनिवर्सिटी का आकलन है कि शहर में मार्च के आखिर तक पीक आ सकता है. मार्च में पीक के दौरान रोज 1,80,000 नए केस आने का अनुमान है. मई के मध्य तक कुल मौतों की संख्या 3,200 से ज्यादा हो सकती है. हॉन्ग कॉन्ग के डॉक्टरों का कहना है कि ओमिक्रोन के ज्यादातर मामलों में पहले की तुलना में लक्षण सामान्य ही दिखाई दे रहे हैं. 

पढ़ें: Covid: चीन में फिर लौट रहा कोरोना, दो शहरों में लगाया गया Lockdown

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement