Advertisement

Covid-19: फिर बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले, जानें किस देश में क्या है हाल

WHO ने एक बार फिर कोरोना की चौथी लहर को लेकर आशंका जाहिर की है और दुनिया भर में सभी को पूरी सावधानी बरतने के लिए भी कहा है.

Covid-19: फिर बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले, जानें किस देश में क्या है हाल

Omicron cases update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोविड-19 का नया वेरिएंट एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है. दुनिया भर में घटते मामलों के बीच कोरोना की चौथी लहर की आशंका एक बार फिर डर पैदा कर रही है. WHO के मुताबिक 7 से 13 मार्च के बीच दुनिया भर में एक करोड़ से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. जानते हैं किस देश में इस वक्त क्या हैं हालात-

चीन
कोविड-19 की शुरुआत चीन से ही हुई थी. अब जब दुनिया भर में कोरोना की चौथी लहर की आशंका जाहिर की जा रही है,तब सबसे ज्यादा मामले भी चीन से ही सामने आ रहे हैं. यहां अब फिर एक बार कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात हैं. शनिवार को ही यहां कोविड संक्रमण से दो लोगों की मौत भी हुई है. यह बीते एक साल से ज्यादा समय में मौत का पहला मामला है.

इजरायल
इजरायल के स्वास्थय मंत्रालय की मानें तो यहां भी नए वेरिएंट से जुड़े दो मामले सामने आए हैं. इजरायल के बेन गुरियो एयरपोर्ट पर पहुंचे दो यात्रियों के पीसीआर टेस्ट के दौरान कोविड-19 के ओमिक्रोन वर्जन से जुड़े सब-वेरिएंट के लक्षण देखे गए थे.

दक्षिण कोरिया
WHO के मुताबिक कोविड-19 के नए मामले सामने आने वाले देशों में सबसे आगे दक्षिण कोरिया है. यहां बीते 7 दिनों के भीतर 2, 417, 174 नए मामले सामने आ चुके हैं. अकेले गुरुवार के दिन यहां 621, 328 नए मामले दर्ज हुए थे. 

ये भी पढ़ें- दुनिया में दस्तक दे रही Covid-19 की चौथी लहर, क्या है केंद्र सरकार का प्लान? जानें सबकुछ

जर्मनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी में 24 घंटों में 294,931 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यहां कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब सावधानी के अनुसार यहां लोगों को मास्क पहनने और स्टेडियमों में दर्शकों को सीमित करने की भी सलाह दी गई है. 

हांगकांग
हांगकांग में शुक्रवार को कोविड संक्रमण से जुड़े लगभग 20,000 नए मामले दर्ज किए गए. अब सख्त नियमों के अनुसार हांगकांग लौटने वाले निवासियों के लिए 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहना अनिवार्य है. इसके अलावा स्कूलों, जिम, समुद्र तटों और अन्य स्थानों को बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं. 

इटली
इटली की राजधानी रोम में भी गुरुवार को कोरोना के 79,895 मामले दर्ज किए गए. कोरोना की पहली लहर के दौरान भी इटली कोरोना संक्रमण के मामले से प्रभावित रहा बल्कि यहां की पूरी व्यवस्था ही हिल सी गई थी. अब एक बार यहां के अस्पतालों पर भार पड़ने की आशंका जताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें- एक साल बाद चीन में Covid से दो लोगों की मौत, भारत में यह है बीते 24 घंटे का आंकड़ा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement