Advertisement

Covid: अमेरिका में Omicron से मचा हड़कंप, अस्पतालों में कम पड़ने लगे बेड 

Covid: अमेरिका के कई राज्यों में कोरोना के कारण हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं. अस्पतालों में बेड कोरोना के मरीजों से भरने लगे हैं.

Covid: अमेरिका में Omicron से मचा हड़कंप, अस्पतालों में कम पड़ने लगे बेड 

coronavirus update in america ventilators filling up shortage of beds

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) का ओमिक्रॉन (omicron) वेरिएंट कहर बरपाने लगा है. अमेरिका में रोजाना 10 लाख से अधिक मामले आने हड़कंप मचा हुआ है. पिछले एक सप्ताह में अस्पताल में भर्ती कोरोना रोगियों की संख्या लगभग 50% बढ़ गई है और अब एक लाख से अधिक हो गई है. हालांकि आईसीयू में रोगियों की संख्या कम देखी गई है. विशेषज्ञों ने ओमिक्रॉन को हल्के में ना लेने की सलाह दी है. 

जानकारी के मुताबिक पिछले बार 11 सितंबर, 2021 को अस्पतालों में एक लाख से अधिक मरीज थे. आईसीयू में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,500 है. आईसीयू में 78 प्रतिशत बेड भर गए हैं, जिनमें लगभग एक चौथाई कोरोना के मरीज हैं. वैसे पूरे महामारी के दौरान 67 दिन अमेरिका के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा रही है. 

डॉ. फहीम अमेरिकी यूनिवर्सिटी ऑफ मेरिलैंड में महामारी मामलों के प्रमुख डॉक्टर हैं. उन्होंने मेरिलैंड के अस्पताल में आईसीयू भरे होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ओमिक्रॉन को हल्के में न लें, मास्क पहने, कोरोना टीके की बूस्टर खुराक लें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. 

अमेरिका में अब आईसीयू भी अब पहले जितने खाली नहीं हैं. कैलिफोर्निया हॉस्पिटल एसोसिएशन के कियोमी बर्चिन ने कहा, 40 फीसदी अस्पताल अहम कर्मचारियों की कमी से गुजर रहे हैं. इसी तरह न्यूयॉर्क, कैंटुकी, टैक्सास व फ्लोरिडा में भी बुरे हालात हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement