Advertisement

Video: China में Covid से हाहाकार, मेटल बॉक्स में लोगों को जबरन किया जा रहा कैद

चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगते हैं. जीरो कोविड पॉलिसी के तहत लोगों को जबरन आइसोलेट किया जा रहा है.

Video: China में Covid से हाहाकार, मेटल बॉक्स में लोगों को जबरन किया जा रहा कैद

China Coronavirus Case (Screen Grab)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीन (China) में एक बार फिर कोरोना (Coronavirus) मामले तेजी से बढ़े हैं. चीन में जीरो कोविड रूल के तहत लगातार पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं. लोगों को आइसोलेशन में रखने और क्वारनटीन करने के लिए जबरन मेटल बॉक्स में बंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज लगातार वायरल हो रहे हैं.

चीन की कोविड जीरो पॉलिसी बेहद कठोर है. अधिकारी अपने ही नागरिकों पर इस नियम के बहाने अत्याचार करते नजर आते हैं. लाखों लोगों को जबरन मेटल बॉक्स में कैद कर दिया गया है. देखने में ये मेटल बॉक्स बेहद कम जगह में बनाए नजर आ रहे हैं जहां रहना भी बेहद मुश्किल है.

बीजिंग अगले महीने के विंटर ओलंपिक (Winter Olympics) की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में चीन की कोशिश है कि लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों पर तत्काल नियंत्रण पाया जाए चाहे भले ही लोगों पर कड़ी पाबंदियां लागू की जाएं.

डेली मेल (Daily Mail) की एक रिपोर्ट के मुताबिक गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मेटल बॉक्स में 2 सप्ताह तक जबरन आइसोलेट किया जा रहा है. अगर इलाके में एक ही कोविड पॉजिटिव हो तो भी सबको आइसोलेट कर दिया जा रहा है. लोगों को जबरन बसों में भरकर ले जाया जा रहा है. बसों की लंबी कतारें भी सड़कों पर नजर आ रही हैं.

अंदर से कैसे हैं बॉक्स?

मेटल बॉक्स में बेहद कम स्पेस है. इन मेटल बॉक्स में लकड़ी के बिस्तर और टॉयलेट की व्यवस्था है. चीन के कई हिस्सों में आधी रात के बाद लोगों को नसीहत दी गई कि उन्हें अपने घरों को छोड़कर क्वारंटीन सेंटरों में जाना होगा. लोगों को प्रशासनिक आदेश मानने ही होंगे.
 

 

 

चीन में कितने लोग हैं जबरन आइसोलेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब चीन की लगभग 20 मिलियन आबादी अपने घरों में कैद हैं. लोगों को कड़ी पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है. खाना और जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए भी उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. खाना खरीदने के लिए भी उनके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. चीन में लागू हुए इस बेहद कड़े कोविड लॉकडाउन के बाद एक गर्भवती चीनी महिला का गर्भपात हो गया. साल 2019 में चीन में पहला कोरोना वायरस केस सामने आया था. फिर वहीं से यह वायरस पूरी दुनिया में फैल गया. दुनिया अब तक कोरोना से संघर्ष कर रही है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement