Advertisement

तिब्बती बच्चों को अपनी सेना में क्यों शामिल कर रहा है चीन, क्या है PLA की नई रणनीति?

चीन अपनी सेना के लिए तिब्बती बच्चों का इस्तेमाल कर रहा है. उन्हें खास ट्रेनिंग दी जा रही है.

तिब्बती बच्चों को अपनी सेना में क्यों शामिल कर रहा है चीन, क्या है PLA की नई रणनीति?

PLA Army. (Representative Image)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीन (China) भारत के खिलाफ हर दिन नई साजिश रचता नजर आता है. अपनी सेना के लिए चीन तिब्बती बच्चों का इस्तेमाल कर रहा है. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के आसपास के इलाकों में चीन मंदारिन भाषा की ट्रेनिंग के साथ-साथ दूसरी भाषाओं को भी ट्रेनिंग दे रहा है.

चीनी सेना ने नागरी प्रांत के 6 से 9 साल के बच्चों शिकान्हे मिलिट्री कैंप में मंदारिन, बोधि और हिंदी भाषा की ट्रेनिंग देगा. 10 से 18 साल तक के बच्चों प्रशिक्षित किया जाएगा. नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन भारत की स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के जवाब में यह कदम उठा रहा है. 

VIDEO चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है क्योंकि कई चीनी कंपनियों में काम बंद हो गया है

ईस्टर्न लद्दाख में जब लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारत और चीन के बीच विवाद तेज हुआ था तब पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी हिस्से में सेना ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था. चीन की सेना को स्पेशल फ्रंटियर फोर्स ने पटखनी दी थी. इस सेना में तिब्बती सैनिकों को शामिल किया गया है.

तिब्बती सैनिकों को भर्ती करेगा चीन 

चीन की रणनीति है कि बड़ी संख्या में तिब्बती जवान चीन की सेना में भर्ती हों. पहले चरण में 11वीं और 12वीं क्लास के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी. 12वीं पास करने वाले छात्रों को पीएलए में 5 साल तक सेवाएं देनी होंगी.

PLA

माना जा रहा है कि स्पेशल फ्रंटियर फोर्स की ही तर्ज पर चीन भी यही करने वाला है. चीन ट्रेनिंग दे रहे बच्चों को बड़े होने पर अपनी सेना में भर्ती करेगा. तिब्बती युवाओं को भी भर्ती करेगा. ऐसे में भारत पर मनोवैज्ञानिक बढ़ सकता है. पीपुल्स लिबरेश आर्मी (PLA) अब भारत के खिलाफ इसी रणनीति पर आगे बढ़ रही है.

और भी पढ़ें-
कश्मीर पर बयान के बाद भारत पहुंचे चीन के विदेश मंत्री Wang Yi, डोभाल और जयशंकर से कर सकते हैं मुलाकात 
China में लागू थी 2 चाइल्ड पॉलिसी फिर भी हुए 15 बच्चे, सच्चाई आई सामने तो...

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement