Advertisement

'पाकिस्तान के बच्चों को नहीं मिल रहा दूध, Imran Khan घर में जला रहे मुर्गियों का गोश्त'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई ने जादू टोना करने का आरोप लगाया है.  

'पाकिस्तान के बच्चों को नहीं मिल रहा दूध, Imran Khan घर में जला रहे मुर्गियों का गोश्त'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. विपक्षी पार्टियों के अविश्वास प्रस्ताव की मांग को लेकर इमरान पहले ही मुश्किल में हैं. इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ (Nawaz Sharif) के भाई शहबाज़ शरीफ ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में इमरान खान पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को रियासते मदीना बनाने की बात करते हैं लेकिन खुद "हराम काम" यानी जादू-टोना करते हैं.    

यह भी पढ़ेंः तिब्बती बच्चों को अपनी सेना में क्यों शामिल कर रहा है चीन, क्या है PLA की नई रणनीति?

शहबाज़ शरीफ ने कहा कि मैं बिना किसी खौफ के कह रहा हूं कि बनिगाला (इमरान खान का घर) में मुर्गियों के गोश्त को जलाया जाता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोगों को आज दाल तक खाने को नहीं मिल रही है. रोटी को लोग तरस रहे हैं, बच्चे दूध को तरस रहे हैं वहीं बनिगाला में जादू टोने के लिए मुर्गी का गोश्त जलाया जाता है. 

यह भी पढ़ेंः  North Korea ने लॉन्च की ताकतवर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका तक इसकी जद में! 

पत्नी पर भी लगा था आरोप 
शहबाज खान ने कहा कि मैं इस बात को बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं. शरीफ से पूछा गया कि उनके पास इसके कोई सुबूत हैं तो शहबाज़ शरीफ ने कहा,"मेरी इस बात की ये लोग (इमरान खान और उनकी सरकार के लोग) इनकार नहीं कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले इमरान खान की वर्तमान पत्नी बुशरा को लेकर भी ऐसी बातें सामने आई थीं. आरोप लगा था कि इमरान बुशरा से बिना पूछे कोई काम नहीं करते हैं.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement