दुनिया
California Plane Crash: कैलिफोर्निया में एक निजी विमान अचानक रिहाइशी इलाके में क्रैश हो गया है. इस विमान में करीब 10 लोग सवार थे, जिनकी इस हादसे में मौत होने की आशंका जताई जा रही है.
California Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है. कैलिफोर्निया के सैन डियागो शहर के करीब रिहाइशी इलाके में एक निजी प्लेन क्रैश हो गया. गुरुवार सुबह हुए इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. हालांकि अब तक अथॉरिटीज ने हादसे में मरने वालों का ऑफिशियल डाटा जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 15 से 20 लोग मारे गए हैं. विमान गिरने से करीब 15 घरों में आग लग गई है. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
विमान में ही सवार थे 10 पैसेंजर
सैन डियागो को करीब एक रिहाइशी बस्ती पर प्लेन क्रैश होने से करीब 15 घरों में आग लग गई है. हालांकि घरों के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लेने का दावा किया जा रहा है, लेकिन विमान में भी करीब 10 लोगों के पैसेंजर के तौर पर सवाल होने की जानकारी सैन डियागो पुलिस व फायर ऑफिशियल्स ने दी है. हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
क्या बताया है सैन डियागो फायर डिपार्टमेंट ने
सैन डियागो फायर डिपार्टमेंट के असिस्टेंट चीफ डैन एड्डी ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम लोग हादसे की जांच कर रहे हैं. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह विमान बिजली की लाइन से तो नहीं टकराया है. यदि यह टक्कर हुई है तो हादसे का यह कारण हो सकता है. हालांकि एड्डी ने दावा किया है कि ग्राउंड पर मौजूद मकानों में कोई भी घायल नहीं हुआ है. एड्डी ने कहा,'जब विमान जमीन से टकराया तो जेट फ्यूल बाहर बिखर गया और सड़क के दोनों ओर खड़ी हर कार में आग लग गई.
मिडिल वेस्ट से आया था विमान
यह विमान कहां से आया था और कहां जा रहा था. इस बारे में सैन डियागो के अधिकारियों ने कोई डाटा रिलीज नहीं किया है. उन्होंने महज इतना कहा कि यह विमान मिडिल वेस्ट से आ रही थी. हालांकि फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक सेसेना साइटेशन-2 जेट को सुबह 3.47 बजे सैन डियागो के मॉन्टगोमेरी गिब्स एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर पहुंचना था. यह हादसे का ही समय है. इस जेट ने कान्सास के विचिटा में छोटे से कर्नल जेम्स जाबारा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि हादसे का शिकार होने वाला विमान वही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.