Advertisement

भारतीय मूल के आदमी ने लंदन की ट्रेन में पैंट खोलकर की थी गंदी हरकत, अब मिली ऐसी सजा

World News in Hindi: 43 साल के आरोपी भारतीय व्यक्ति ने लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन में एक महिला को अकेला पाकर मास्ट्रुबेशन किया था, जिसके चलते उसे सजा हुई है.

Latest News
भारतीय मूल के आदमी ने लंदन की ट्रेन में पैंट खोलकर की थी गंदी हरकत, अब मिली ऐसी सजा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Britain News- ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के 43 साल के एक व्यक्ति मुकेश शाह को गंदे काम के लिए सजा सुनाई है. मुकेश शाह पर लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन में अकेली महिला के सामने अपनी पैंट की जिप खोलकर निजी अंग दिखाने और हस्तमैथुन (Masturbating) करने का आरोप था. इस आरोप के लिए उसे जेल भेजा गया था. अब मुकदमे का ट्रायल पूरा होने के बाद उसे सजा सुनाई गई है. उत्तरी लंदन के वेंबले में रहने वाले मुकेश शाह को पिछले महीने लंदन की इनर क्राउन कोर्ट ने दोषी घोषित किया था. अब उसे 10 साल तक सेक्स ऑफेंडर रजिस्टर (यौन अपराधी रजिस्टर) पर साइन करने की सजा सुनाई गई है.

पुलिस चाहती थी 10 साल की सख्त सजा दिलाना

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) के मुताबिक, यह घटना 4 नवंबर 2022 को ट्रेन के सफर के दौरान हुई थी, जिसके लिए आरोपी 10 साल के सेक्सुअल हार्म प्रिवेंशन ऑर्डर की सजा का हकदार है. इस केस के जांच अधिकारी डिटेक्टिव कॉन्सटेबल मार्क लुकर ने कहा, पीड़ित के लिए यह बेहद भयावह और अपसेट करने वाला अनुभव था और मैं इस अपराध का सामना करने के लिए उसकी बहादुरी को सलाम करता हूं. उसने शाह की इस हरकत की फोटो क्लिक करने और फिर उसकी पुलिस रिपोर्ट करने का साहस दिखाया.

रात में हुई थी घटना

कोर्ट ने पीड़ित युवती से पूरी घटना सुनी. युवती ने बताया कि यह घटना रात 11.40 बजे हुई थी, जब वह अकेली सडबरी टाउन से एक्टन टाउन के बीच पिक्काडिल्ली लाइन कैरिज में सफर कर रही थी. इसी दौरान शाह ट्रेन में चढ़ा था. BTP ने अपने बयान में कहा, ट्रेन खाली होने के बावजूद शाह पीड़िता के सामने जाकर बैठा. पीड़िता ने नोटिस किया कि वह उसे घूर रहा है. इससे उससे घबराहट होने लगी. इसके बाद उसने देखा कि शाह ने अपनी जिप खोलकर निजी अंग उसके सामने निकाले और हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने शाह की इस हरकत को यह सोचकर कैमरे पर कैप्चर किया कि इससे वह ऐसा करना बंद कर देगा. उसके ऐसा नहीं करने पर पीड़िता ने विरोध किया और उसे ये हरकत बंद करने और दूर जाने के लिए कहा. 

शाह ने नहीं मानी गंदी हरकत की बात

BTP के मुताबिक, पीड़िता के विरोध करने पर शाह ने गंदी हरकत करने की बात नहीं मानी, लेकिन वह ट्रेन के उस डिब्बे से निकल गया. इसके बाद पीड़िता ने इस हरकत की शिकायत BTP से की और उनके साथ वीडियो भी शेयर किया. BTP ने वीडियो पुलिस सर्किल में सर्कुलेट किया और शाह की पहचान कर ली. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement