Advertisement

Pakistan के कराची में जोरदार धमाका, एक की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Pakistan के कराची में एक जोरदार धमाका हुआ है. यह धमाका कराची के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ.

Pakistan के कराची में जोरदार धमाका, एक की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Karachi Blast

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के कराची के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में जोरदार धमाका हुआ है. यह धमाका पाकिस्तान के भीड़भाड़ वाले इलाके खारदार में हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस धमाके में एक महिला की मौत हुई है जबकि 10 से ज्याद लोग जख्मी है.

पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच में कहा कि विस्फोट की प्रकृति का अभी पता लगाया जा रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि विस्फोट का निशाना पुलिस की गाड़ी थी. इस बीच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पढ़ें- Pakistan में अल्पसंख्यकों पर फिर हमला, अब पेशावर में 2 सिख भाइयों की हत्या 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाया गया था. धमाका इकबाल बाजार में हुआ. धमाके के तुरंत बाद दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाका के आवाज से पूरा कराची गूंज उठा.

पढ़ें- Pakistan के इस शहर में आसमान से बरस रही आग, बना दुनिया का सबसे गर्म स्थान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement