Advertisement

Bermuda Triangle जाना चाहते हैं ! इस कंपनी ने किया वादा- गायब हुआ जहाज तो पूरे पैसे वापस

बरमूडा ट्राएंगल इतना बड़ा रहस्य इसलिए है क्योंकि इस क्षेत्र में दर्जनों जहाज और विमान रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके हैं.

Bermuda Triangle जाना चाहते हैं ! इस कंपनी ने किया वादा- गायब हुआ जहाज तो पूरे पैसे वापस

Bermuda Triangle

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया के सबसे असुलझे रहस्यों की बात होगी तो बरमूडा ट्राएंगल (Bermuda Triangle) का नाम सबसे पहले आएगा. आपने सुना भी होगा कि यहां जाने के बाद कोई वापस नहीं आता, इंसान हो या फिर कोई जहाज. अब उसी बरमूडा ट्राएंगल की यात्रा कराने वाली एक क्रूज श‍िप कंपनी ने अजीबोगरीब वादा किया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रहस्यमय बरमूडा ट्राएंगल की यात्रा पर जा रहे एक क्रूज ने यात्रियों से वादा किया है कि अगर जहाज गायब हो जाता है तो उन्हें पूरा रिफंड मिलेगा.

बरमूडा ट्राएंगल को डेविल्स ट्राएंगल के नाम से भी जाना जाता है. यह इतना बड़ा रहस्य इसलिए है क्योंकि इस क्षेत्र में दर्जनों जहाज और विमान रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके हैं. उनके लापता होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. कभी इसे लेकर मौसम का हवाला दे दिया जाता है, कभी कोई और कारण बता दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- China की एक बस और 5 लाशों का सच, पढ़ें Bus Route 375 की सबसे रहस्मयी घटना

अब Ancient Mysteries Cruise नाम की एक कंपनी इस रहस्यमयी जगह ले जाने का लुभावना ऑफर लेकर आई है. कंपनी ने अपने विज्ञापन में लिखा है, 'इस बरमूडा ट्राएंगल दौरे पर गायब होने की चिंता न करें. इस बार 100 प्रतिशत वापसी की गारंटी है और यदि दुर्लभतम मामलें में आप गायब हो भी गए तो आपके पैसे वापस कर दिए जाएंगे.'

कंपनी के प्लान के अनुसार अगले साल मार्च में यह यात्रा शुरू होगी. न्यूयॉर्क से बरमूडा जाने वाले नॉर्वेजियन प्राइमा लाइनर पर अटलांटिक महासागर से होते हुए यह सफर पूरा होगा.

ये भी पढ़ें- Viral: निकाह के कार्ड पर छपवाई गणेश जी की फोटो, उर्दू नहीं हिंदी में दिया 'प्रीतिभोज' का न्योता

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement