Advertisement

म्यांमार में Aung San Suu Kyi को चार साल की जेल, इस आरोप में मिली सजा

म्यांमार में सू की की सरकार को सत्ता से बेदखल करते हुए जेल में डाल दिया गया था.

म्यांमार में Aung San Suu Kyi को चार साल की जेल, इस आरोप में मिली सजा

Aung San Suu Kyi imprisoned for four years in Myanmar army coupe and court 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः म्यांमार की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू की (Aung San Suu Kyi) को जेल में अवैध रूप से ‘वॉकी-टॉकी’ मंगाने और फिर उसको अपने पास रखने का दोषी पाते हुए चार साल कैद की सजा सुनाई है. इससे पहले कोर्ट कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों के उल्लंघन का भी दोषी पाया था और इस मामले में उन्हें चार साल कैद की सजा सुनाई जा चुकी है.  

सजा में मिली थी छूट 
सू की को पिछले ही महीने दो और मामलों में दोषी पाए जाने के बाद चार साल की सजा हुई थी. म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख ने इसे आधा कर दिया था. गौरतलब है कि सेना द्वारा पिछले साल फरवरी में म्यांमार में सू ची की सरकार को सैन्य माध्यम द्वारा सत्ता से बेदखल करते हुए उन्हें जेल में डाल दिया था. 

पिछले साल दिसंबर में सू की को प्रचार के दौरान उकसाने और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के लिए दो अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया था और उन्हें चार साल की सजा दी गई थी. हालांकि, यह दो साल के लिए आधा हो गया और 76 वर्षीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को राजधानी शहर नायपीडॉ में नजरबंद के तहत अपना कार्यकाल पूरा करने की अनुमति दी गई.

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement