Advertisement

Atom Bomb नहीं अब तानाशाह Kim Jong Un की जुबान पर है भोजन और स्कूल की बातें

किम जोंग उन ने परमाणु बमों की बात छोड़कर स्कूल और लोगों के लिए भोजन देने की बात शुरू कर दी है.

Latest News
Atom Bomb नहीं अब तानाशाह Kim Jong Un की जुबान पर है भोजन और स्कूल की बातें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुछ लोगों का नाम ऐसा होता है कि उनका जिक्र होते ही आपके मन में एक छवि बन जाती है. कुछ ऐसा ही नाम दक्षिण कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का भी है. ये नाम सुनते ही मन में क्रूरता और परमाणु हथियार की जद्दोजहद  की छवि बन जाती है किंतु अब किम जोंग उन देश में भोजन, स्कूल यूनिफॉर्म, फैक्ट्री आदि की बात करने लगे हैं. यह सारे संकेत उनके साल 2021 के आखिरी संबोधन से मिलने लगे हैं. 

भोजन और स्कूल की बात

दक्षिण कोरिया के तानाशाह ने साल 2021 में सत्ता संभाली थी और पिछले दस सालों में पहली बार उनके सुर बदले दिख रहे हैं. वो अब देश में नई शुरुआत के संकेत दे रहे हैं. दरअसल, कोरिया की वर्क्स पार्टी की आठवीं सेंट्रल कमेटी की बैठक के आखिरी दिन किम जोंग उन ने कहा, "साल 2022 के लिए नॉर्थ कोरिया का मुख्य लक्ष्य आर्थिक विकास और लोगों की जिंदगी को बेहतर करना होगा."

दस साल शासन का शासन पूरा

गौरतलब है कि किम जोंग उन ने यूनिफॉर्म और खाद्यान्न जैसे मुद्दों पर बातचीत की है. साल के आखिरी दिन तानाशाह ने शासन के दस साल पूरे होने पर इस बैठक में किम जोंग उन के 10 सालों के शासन का लेखा-जोखा भी रखा है. किम जोंग उन ने अपने भाषण में एक बार फिर पिछली बातों को भी दोहराया, जिसमें अहम नीति निर्धारण की बात कही गई थी.

इसके अलावा साउथ कोरिया और यूनाइटेड स्टेट के साथ डिप्लोमैटिक रिश्ते बढ़ाने की बात शामिल है. हालांकि, नॉर्थ कोरिया की स्थानीय मीडिया में इस भाषण को जो सारांश पब्लिश किया गया है, उसमें यूनाइटेड स्टेट का जिक्र नहीं किया गया है. इसमें सिर्फ कोरिया के आतंरिक और विदेशी रिश्तों की चर्चा की गई थी. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement