Advertisement

Ukraine War पर अकेले पड़े व्लादिमीर पुतिन, पुराने सहयोगी ने छोड़ दिया साथ!

Anatoly Chubais व्लादिमीर पुतिन के पुराने सहयोगी रहे हैं. 1990 के दशक से ही वह पुतिन के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं.

Ukraine War पर अकेले पड़े व्लादिमीर पुतिन, पुराने सहयोगी ने छोड़ दिया साथ!

Russia President Vladimir Putin.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन (Ukraine) में रूसी सैनिक तबाही मचा रहे हैं. युद्ध छेड़ने के बाद व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) वैश्विक तौर पर अकेले पड़ गए हैं. दुनिया के तमाम देशों के साथ-साथ उनके पूर्व सहयोगी भी अब साथ छोड़कर जा रहे हैं. पुतिन के पुराने सहयोगी रहे अनातोली चुबैस (Anatoly Chubais) ने यूक्रेन युद्ध के विरोध में देश छोड़ दिया है.

अनातोली चुबैस क्रेमलिन से यूक्रेन युद्ध के बाद अपनी राहें अलग करने वाले पहले बड़े अधिकारी हैं.  क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव (Dmitry Peskov) ने पूरे प्रकरण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

Russia-Ukraine War: रूसी हमले से सुमी में Ammonia Plant तबाह, जानिए अमोनिया रिसाव से क्या होती हैं दिक्कतें

पुतिन के पुराने सहयोगी हैं Anatoly Chubais

अनातोली चुबैस की उम्र 66 साल है. वह 1990 के दशक से पुतिन के सलाहकार रहे हैं. रूस के कई आर्थिक सुधारों का उन्होंने नेतृत्व किया है. रूस के साथ पश्चिमी देशों के संबंध बेहतर बनाए रखने में उनका भी योगदान है.
 
प्राइवेटाजेशन को दिया था बढ़ावा

अनातोली चुबैस ने 1990 के दौर में रूस में प्राइवेटाइजेशन को एक आकार दिया था. चुबैस ने ही पहली बार पुतिन का क्रेमलिन में स्वागत किया. उन्होंने ही दशक के अंत में पुतिन का मजबूत उदय भी देखा. व्लादिमीर पुतिन की निगरानी में चुबैस ने कई बड़ी कंपनियों में महत्वपूर्ण पद संभालें. रूसी राष्ट्रपति ने ही उन्हें सतत विकास के लिए प्रमुख राजदूत नियुक्त किया.

चुबैस ने मंगलवार को सहकर्मियों और दोस्तों को लिखे एक पत्र में अपने इस्तीफे की घोषणा की. पिछले हफ्ते, उन्होंने येगोर गेदर की पुण्यतिथि पर फेसबुक पर एक पोस्ट में अपने इस कदम की ओर इशारा किया था. उन्होंने कहा था कि आर्थिक सुधारकों ने रणनीतिक जोखिमों को मुझसे बेहतर समझा और मैं गलत था.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें- 
Ukraine-Russia War: रूस ने Facebook और Instagram पर लगाई पाबंदी, बताया चरमपंथी संगठन
Russia-Ukraine War: यूक्रेनी अधिकारियों का दावा, रूस के 15,600 सैनिक मारे गए

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement