Advertisement

Supermarket में बच्चा खरीदने लगी महिला! मां को दिया 10 करोड़ का ऑफर

रेबेका ने बच्चे की मां से कहा कि उसके बेटे के सुनहरे बाल और नीली आंखें उसे बेहद पसंद आई हैं, वह उसे कितने में बेचेगी?

Supermarket में बच्चा खरीदने लगी महिला! मां को दिया 10 करोड़ का ऑफर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अधेड़ उम्र की एक महिला सुपरमार्केट में शॉपिंग करते वक्त एक मां से उसके बच्चे को खरीदने की कोशिश करने लगी. बच्चे की मां के लाख मना करने के बाद भी महिला अपनी जिद पर अड़ी रही.

बता दें कि 49 साल की रेबेका लेनेटे टेलर (Rebecca Lanette Taylor) नाम की महिला ने मां को उसके बच्चे के बदले पौने चार करोड़ रुपये का ऑफर दिया. वहीं मां के लाख मना करने पर भी महिला ने उसकी एक न सुनी और लगातार बच्चे को खरीदने की जिद पर डटी रही.

The Messenger के मुताबिक, मां अपने 1 साल के बच्चे के साथ बिल की लाइन में खड़ी हुई थी. इस दौरान रेबेका ने जब महिला के हाथ में उसका सालभर का बच्चा देखा तो वह उसकी तारीफ करने लगी. थोड़ी देर बातचीत करने के बाद रेबेका ने बच्चे की मां से कहा कि उसके बेटे के सुनहरे बाल और नीली आंखें उसे बेहद पसंद आई हैं, वह उसे कितने में बेचेगी? 

ये भी पढ़ें- Viral: Menstrual Blood को पी जाती है यह महिला, चेहरे पर लगाने के साथ पेंटिंग में भी करती है इस्तेमाल

हालांकि पहले मां को लगा कि महिला बच्चे की तारीफ करते हुए मजाक कर रही है लेकिन रेबेका ने मजाक की बात को नकारते हुए मां के सामने उसके बेटे की कीमत रख दी. रेबेका ने कहा कि वो इसके लिए उसे $250,000 यानि पौने 4 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रकम देने को तैयार है. यह सुनकर बच्चे की मां के होश उड़ गए.

इतना ही नहीं जब मां ने मना किया तो महिला उसके पीछे-पीछे पार्किंग तक चली गई और उसे देखकर चिल्लाती रही कि वो बच्चे के लिए करीब 10 करोड़ की रकम भी देने को तैयार है. इस दौरान रेबेका ने महिला को धमकी भी दी कि या तो वह बच्चे को खुशी-खुशी उसे सौंप दें वरना वह बच्चे को किसी भी तरह ले ही लेगी.

इधर घटना के बाद डरी मां ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में की और रेबेका को हिरासत में ले लिया गया. घटना के बाद रेबेका पर बच्चे को खरीदने और बेचने संबंधी धाराएं लगाई गई हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement