Advertisement

अमेरिकी जासूसों ने की Ukraine की मदद, मार गिराए पुतिन के 8 खास जनरल

दावा किया जा रहा है कि रूसी सेना के 15,000-22000 सैनिकों को ज़ेलेन्स्की की सेना मौत के घाट उतार चुकी है.  पढ़ें के. टी. अल्फी की रिपोर्ट 

अमेरिकी जासूसों ने की Ukraine की मदद, मार गिराए पुतिन के 8 खास जनरल

अमेरिकी जासूसों ने की Ukraine की मदद, मार गिराए पुतिन के 8 खास जनरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः रूस और यूक्रेन (Russia-Ukriane War) के बीच जारी जंग को दो महीने से अधिक हो चुके हैं. दुनिया को लगा था कि यूक्रेन कुछ दिन में ही रूस के सामने घुटने टेक देगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. रूस अभी-भी जीत से दूर है. अमेरिका सहित यूरोपियन देश यूक्रेन की हथियार भेज कर मदद तो कर रही रहे हैं लेकिन एक रिपोर्ट में नया खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के जासूस भी यूक्रेन के लिए काम कर रहे हैं. अमेरिका के जासूसों से मिल रही जानकारी से ही यूक्रेन की सेना रूस को जबरदस्त नुकसान पहुंचाने में सफल हो पा रही है. 

यह भी पढ़ेंः Lalu Yadav ने भरा 10 लाख का जुर्माना, आज जमानत पर होंगे रिहा

एक पूर्व और तत्कालीन अमेरिकी सेना के अधिकारी ने बताया कि अमेरिका समय-समय पर रीयल टाइम इंटेलिजेंस यूक्रेनी सेना को देती रही है. एक इंडिपेंडेंट रुसी आउटलेट ने इस बात का खुलासा किया कि लगभग 317 जूनियर लेफ्टिनेंट रैंक और उससे ऊंचे पद के अफसरों की मौत यूक्रेन के पर रशिया के हमलों के दौरान हो चुकी है. तीसरी श्रेणी में सबसे बड़े अधिकारियों और ग्रेड वाले अफसरों की मौत हो चुकी है जिनमें 8 जनरल और Russia's Black Sea fleet एक डिप्टी कमांडर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ेंः  Mayawati ने क्यों कहा कि वह राष्ट्रपति नहीं, यूपी की सीएम और देश की पीएम बनना चाहती हैं?

पिछले हफ्ते ही रूसी सेना को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मास्को की तरफ से बताया गया की उनके अफसर Col. Mikhail Nagamov की 13 अप्रैल को मौत हो चुकी है. Col. Mikhail Nagamov की मौत की पुष्टि Alexander Chirva की मौत के कुछ घंटे बाद हुई जो Caesar Kunikov tank landing ship के कप्तान थे. इस जहाज़ को यूक्रेनी सेना ने हवाई हमले में उड़ा दिया था. सेना के उच्च अधिकारियों की मौत के आंकड़ों के अनुमान के साथ-साथ रूसी सेना के 15,000-22000 सैनिकों को ज़ेलेन्स्की की सेना मौत के घाट उतार चुकी है.  

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement