Advertisement

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री Hillary Clinton हुईं Covid पॉजिटिव, बिल क्लिंटन भी हुए क्वॉरंटाइन

74 वर्षीय हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उन्हें कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं. उन्हें फिलहाल कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं. 

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री Hillary Clinton हुईं Covid पॉजिटिव, बिल क्लिंटन भी हुए क्वॉरंटाइन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं. इसकी जानकारी पूर्व राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर पोस्ट कर दी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिलेरी क्लिंटन का परीक्षण जारी रहेगा. 74 वर्षीय हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उन्हें कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं. उन्हें फिलहाल कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं. 

क्लिंटन ने बताया कि उन्होंने हल्के लक्षण महसूस होने पर कोविड​​-19 (covid-19) टेस्ट कराया जिसमें वह पॉजिटिव निकलीं. सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि वह ठीक महसूस कर रही हैं और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव है और वे क्वारंटाइन हैं. हिलेरी क्लिंटन ने लोगों से बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह किया है. बता दें कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement