Advertisement

बेटी के बेडरूम में बिना कपड़ों के मिले 2 लोग तो भड़क गया पिता, बौखलाहट में उठाया ये बड़ा कदम

World News: आरोपी पिता को लेकर लड़की ने बताया है कि उसने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी थी लेकिन वह उस समय बहुत गुस्से में थे.

बेटी के बेडरूम में बिना कपड़ों के मिले 2 लोग तो भड़क गया पिता, बौखलाहट में उठाया ये बड़ा कदम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका के फ्लोरिडा मे एक हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है. यहां एक शख्स ने अपनी बेटी के बेडरूम में अंधाधुंध तरीके से फायरिंग कर दी. इस शख्स ने अपनी बेटी के बेडरूम में दो लोगों को नग्न अवस्था में देखा था और इसके चलते वह आगबबूला हो गया. पुलिस ने इस मामले में शख्स को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक इस शख्स का नाम डेने विक्टर मिलर है. उसकी उम्र 44 साल बताई गई है. उसकी बेटी के बेडरूम में दो लोग नग्न अवस्था में दिखे थे. वह इस बात से इतना ज्यादा भड़क गया कि दोनों पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

महिला जज को दी थी धमकी, अब पूर्व पाक पीएम इमरान खान होंगे गिरफ्तार, हेलिकॉप्टर से ले जाएंगे लाहौर से इस्लामाबाद

मिलर ने बताया है कि जिन लोगों पर 8 मार्च को उसने गोली चलाई थी, वह उसके रूम मेट्स थे. मिलर के मुताबिक दोनों नशे में थे. मिलर ने कबूल किया कि उसने अपनी बेटी के कमरे में मौजूद दो व्यक्तियों पर फायरिंग की थी. जानकारी के मुताबिक दोनों गलती से मिलर की बेटी के रूम में घुस गए थे. 

ये भी पढ़ें- 'संसद में आकर माफी मांगें राहुल गांधी', स्थगित हुई लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही

रिपोर्ट के मुताबिक मिलर की बेटी ने बताया था कि उसके कमरे में कोई घुस आया है. मिलर इतना ज्यादा गुस्से में थे कि जब तक कोई कुछ समझ या समझा पाता मिलर ने दोनों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और अपने ही रूममेट्स पर जानलेवा हमला कर दिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement