Advertisement

Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ जंग लड़ना चाहती हैं 98 वर्षीय महिला, Second World War में भी दिखा चुकी हैं दिलेरी

ओल्हा ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना में शामिल होने की पेशकश की थी. हालांकि महिला की उम्र को देखते हुए उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया गया.

Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ जंग लड़ना चाहती हैं 98 वर्षीय महिला, Second World War में भी दिखा चुकी हैं दिलेरी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) जारी है. इसके चलते यूक्रेन के कई प्रमुख शहर खंडहरों में तब्दील हो गए हैं. चौतरफा मानवीय त्रासदी दिख रही है. ऐसे में जहां एक तरफ लोग अपनी जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं, वहीं 98 साल की एक यूक्रेनी महिला ने रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ने के लिए युद्ध में भाग लेने की पेशकश की है.

पुरानी योद्धा रही हैं ओल्हा
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर यूक्रेन के गृह मंत्रालय की ओर से साझा की गई पोस्ट में ओल्हा तेवरडोखलिबोवा (Olha Tverdokhlibova) नाम की एक 98 वर्षीय महिला का जिक्र किया गया है. ओल्हा पुरानी योद्धा रही हैं. उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में (Second World War) में भी सक्रिय रूप से भाग लिया था.

ये भी पढ़ें- Knowledge News: इंडियन नोटों के किनारे बनी तिरक्षी लाइनों का क्या है मतलब, किस काम आती हैं ये?

मातृभूमि की रक्षा के लिए की थी साहस भरी पेशकश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देने के बाद ओल्हा ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना में शामिल होने की पेशकश की थी. हालांकि महिला की उम्र को देखते हुए उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया गया.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी इस पोस्ट में लिखा गया है, '98 साल की एक दिग्गज महिला ओल्हा तेवरडोखलिबोवा ने अपने जीवन में दूसरी बार युद्ध का सामना किया है. वे एक बार फिर अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार थी लेकिन सभी गुणों और अनुभव के बावजूद, उम्र के चलते उन्हें युद्ध में भाग लेने से इनकार कर दिया गया. हमें यकीन है कि वह जल्द ही कीव में एक और जीत का जश्न मनाएंगी!'

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement