Advertisement

Russia Ukraine War : कीव की ओर तेज़ी से बढ़ रही है रूसी पैदल सेना, 40 मील लंबा है काफ़िला

सैटेलाइट से मिली तस्वीरों के मुताबिक़ कीव की ओर रूसी पैदल सेना का चालीस मील लंबा काफ़िला आगे बढ़ रहा है. यह कीव के सारे रास्ते बंद कर सकता है.

Russia Ukraine War : कीव की ओर तेज़ी से बढ़ रही है रूसी पैदल सेना, 40 मील लंबा है काफ़िला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद लगातार छ: दिनों से युद्ध चल रहा है. रूसी सेना यूक्रेन के भिन्न शहरों पर अटैक कर रही है. रूस का मुख्य ध्यान यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे महत्वपूर्ण शहर खारकीव को कब्ज़े में लेना है. इस बारे  में मिली सबसे ताज़ा जानकारियों के मुताबिक़ रूसी इन्फेंट्री सेना की मीलों लम्बी टुकड़ी कीव की तरफ़ बढ़ रही है. सेटेलाइट ने उनका वर्तमान लोकेशन कीव के केंद्र से लगभग बीस मील दूर बताया है.

तस्वीरों के हिसाब से यह कॉन्वॉय अनुमानतः लगभग चालीस मील लंबा है.  अमेरिकी फर्म Maxar Technologies ने इस तस्वीरों को क्लिक किया है. इस कॉन्वॉय में कई हथियार बंद गाड़ियां और टैंक्स शामिल हैं. तस्वीरों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह पूरा कॉन्वॉय कीव(Kyiv) की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.

पहले अनुमान केवल तीन मील लम्बी टुकड़ी का था

पहले Maxar  को लगा था कि यह केवल तीन मील लम्बी टुकड़ी है पर जब कंपनी के एनालिस्ट ने ब्यौरा दिया तो यह अनुमान चालीस मील तक चला गया.

गौरतलब है कि यूक्रेन के सैनिक लगातार रूसी बमबारी का जवाब दे रहे हैं. आज खारकीव(Kharkiv) में रूसी सैनिकों के द्वारा की गई बमबारी में नौ नागरिकों की मौत हो गयी. मारे गए नागरिकों में एक भारतीय छात्र भी शामिल है.

Russia Ukraine War: एक भारतीय छात्र की खारकीव में मौत, बमबारी में मौत की विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

कीव जीतने के लिए सीज़ तकनीक अपना सकती है रूसी सेना

इस कॉन्वॉय की तस्वीर के आने के बाद से माना जा रहा है रूसी आर्मी सीज के सहारे कीव(Kyiv) पर अधिकार जमायेगी. इसमें शहर में जाने वाले सभी रसद की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी, साथ ही बाहर निकलने का रास्ता भी बंद कर दिया जाएगा.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement